फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   msk prasad disclosed why ambati rayudu not picked for world cup 2019 squad of team india

वर्ल्ड कप में क्यों नहीं हुआ रायुडू का चयन, मुख्य चयनकर्ता ने बताई असली वजह

Sun, 21 Jul 2019 05:27 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 21 Jul 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
msk prasad disclosed why ambati rayudu not picked for world cup 2019 squad of team india
ambati rayudu

बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने अनुभवी धोनी को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर कहा, ‘वह इस दौरे के लिए उपलब्ध नहीं थे। हमने टी-20 विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम चुनी है।’ साथ ही प्रसाद ने अंबाती रायुडू को विश्व कप टीम में शामिल नहीं करने के फैसले का बचाव किया। प्रसाद ने कहा कि विजय शंकर की चोट के बाद मयंक को इसलिए कवर के रूप में भेजा गया क्योंकि राहुल को इंग्लैंड मैच के दौरान चोट लग गई थी इसलिए हमें स्थानापन्न के लिए एक ओपनर चाहिए था। 

विज्ञापन


हो सकता है कि अंबाती रायडू के त्रिआयामी (थ्री डी) वाले ट्वीट के कारण हो सकता है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जल्दी अलविदा कहना पड़ा हो। लेकिन मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि उनके पैनल को पक्षपाती नहीं कहा जा सकता। रायुडू को जनवरी तक भारत का नंबर 4 बल्लेबाज माना जा रहा था लेकिन उन्हें विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली। उनकी जगह तमिलनाडु के ऑलराउंडर विजय शंकर को लिया गया था, जिनके बारे में प्रसाद ने ‘त्रिआयामी खिलाड़ी’ की टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


इसके बाद ही रायडू ने व्यंग्यात्मक ट्वीट किया था, ‘विश्व कप देखने के लिए अभी त्रिआयामी चश्में मंगाए हैं।’ इसमें निश्चित तौर पर चयनसमिति को निशाना बनाया गया था और माना जा रहा है कि इसी कारण बाद में भी चोटिल खिलाड़ियों की जगह पर उनकी बजाए ऋषभ पंत और मयंक अग्रवाल को टीम में लिया गया था। इसके बाद रायुडू ने सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसाद ने कहा, 'जब रायुडू यो-यो फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे तो हमने उससे फिटनेस प्रोग्राम कराए। लेकिन, कुछ कॉम्बिनेशन के कारण वह वर्ल्ड कप की टीम में नहीं चुने जा सके। इस तरह सेलेक्शन कमेटी को पक्षपाती नहीं बताया जा सकता।' इसके अलावा जब प्रसाद से जब रायुडू के ट्वीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अच्छा ट्वीट था, मैंने उसका मजा किया, टाइमिंग के हिसाब से था, शानदार।'

बता दें कि वर्ल्ड कप की टीम में अंबति रायुडू को चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज करते हुए विजय शंकर को मौका दिया था। तब चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद के कहा था कि विजय शंकर 3डी टैलेंट खिलाड़ी हैं जो बल्लेबाजी, गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed