वर्ल्ड कप में धोनी के घर नए मेहमान की होगी एंट्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप से पहले ही टीम इंडिया के सितारे गर्दिश्ा मे चल रहे है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मनमाकिफ टीम मिलने के बाद भी टीम इंडिया त्रिकोणीय सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाई।
लगातार हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों में काफी मायूस है। इस मायूसी से हटकर कप्तान धोनी के घर खुशी का माहौल है। रिपोटर्स के मुताबिक धोनी के घर फरवरी माह में ही एक नए मेहमान की इंट्री होनी वाली है।
जिस वक्त कप्तान धोनी के साथ समूची टीम वर्ल्ड कप के बिजी शेड्यूल में व्यस्त रहेगी। उस वक्त धोनी गैरमौजूदगी में उनके घर कोई आने वाला है।
मेहमान के आने से होगी टीम इंडिया चार्ज
एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक, टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक नन्हें मेहमान की इंट्री होने वाली है। धोनी जल्द ही पिता बनने वाले हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार साक्षी धोनी फरवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। भारत के वर्ल्ड कप अभियान के शुरू होने के दौरान ही साक्षी की मां बनने की संभावना भी जताई जा रही है।
प्रेगनेंट होने के चलते ही साक्षी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अन्य खिलाडियों की बीवीयों और गर्लफ्रैंड्स के साथ नहीं गई थी। साथ ही पिछले 5-6 महीने से वह ज्यादातर समय घर पर ही रह रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, धोनी के घर नन्हें मेहमान की इंट्री की खबर ने पूरी टीम इंडिया को दोबारा चार्ज कर दिया है।