{"_id":"5d2b121c8ebc3e6cec0c74da","slug":"ms-dhoni-to-join-bjp-working-president-jp-nadda-adds-to-the-speculation-says-all-are-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी के बीजेपी में शामिल होने पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा बयान, बोले- सबका स्वागत है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के बीजेपी में शामिल होने पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का बड़ा बयान, बोले- सबका स्वागत है
Sun, 14 Jul 2019 06:45 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 14 Jul 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
एम एस धोनी-अमित शाह
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय रांची दौरे पर हैं।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के भाजपा में शामिल होने की खबर पर जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी के अंदर कलाकार भी हैं, खिलाड़ी भी है, ऐसे में पार्टी सभी का स्वागत करती है। यदि धोनी भाजपा में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन
मालूम हो कि विश्व कप से टीम इंडिया के बाहर हो जाने के बाद विकेटकीपर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अटकले जारी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि धोनी देश लौटने के बाद अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर सकते हैं। दूसरी ओर ऐसी खबरे भी चल रही है कि धोनी 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप तक ब्लू जर्सी में खेलते रहेंगे।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने दावा किया था कि धोनी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। धोनी की ओर से फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई बयान नहीं आया है।