{"_id":"632f2a30f7d5df53bb7b99d9","slug":"ms-dhoni-to-go-live-on-social-media-on-september-25-to-share-exciting-news-with-fans","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni: 25 सितंबर को फेसबुक पर लाइव आएंगे धोनी, फैंस के साथ शेयर करेंगे 'रोमांचक खबर', जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MS Dhoni: 25 सितंबर को फेसबुक पर लाइव आएंगे धोनी, फैंस के साथ शेयर करेंगे 'रोमांचक खबर', जानें पूरा मामला
Sat, 24 Sep 2022 10:25 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 24 Sep 2022 10:25 PM IST
सार
घोषणा किस बारे में है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए दो साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया है। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं धोनी आईपीएल से भी संन्यास की घोषणा न कर दें।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी ने फेसबुक पर पोस्ट किया है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महेंद्र सिंह धोनी एक गुप्त जीवन जीना पसंद करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद रांची में वह एक सादगी भरी जिंदगी बिता रहे हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया से भी खुद को दूर रखा है और शायद ही कभी कोई फोटो पोस्ट करते हैं। धोनी लाइमलाइट से दूर रहते हैं और तभी नजर आते हैं जब फैंस उन्हें क्लिक करने में कामयाब होते हैं।
विज्ञापन
हालांकि, अब धोनी सोशल मीडिया पर धमाल करने को तैयार हैं। वह 25 सितंबर को सोशल मीडिया पर लाइव आएंगे। इसकी जानकारी खुद धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिये दी है और खुलासा किया है कि वह दोपहर दो बजे प्रशंसकों के साथ कुछ 'रोमांचक समाचार' साझा करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि धोनी फेसबुक पर लाइव आएंगे। घोषणा किस बारे में है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए दो साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया है।
Jhulan Retirement: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में झूलन को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, अंग्रेजों ने खड़े होकर बजाई ताली
Jhulan Retirement: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में झूलन को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, अंग्रेजों ने खड़े होकर बजाई ताली
विज्ञापन
विज्ञापन
Jhulan Retirement: झूलन को विदाई देते हुए रो पड़ीं कप्तान हरमनप्रीत, गले लगाया, रोहित शर्मा ने कही यह बात
हालांकि, वह अभी भी आईपीएल खेल रहे हैं। माना जा रहा है कि अगला आईपीएल धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में फैन्स को डर है कि कहीं धोनी संन्यास से जुड़ी कोई घोषणा नहीं कर दें। धोनी यह बता ही चुके हैं कि वह आईपीएल में अपने होम ग्राउंड यानी चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड पर आखिरी मैच खेलना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर धोनी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और हजारों सोशल मीडिया यूजर्स उनके लाइव होने का इंतजार कर रहे हैं। धोनी ने जनवरी 2021 के बाद से अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। उन्होंने उसी समय अपना आखिरी ट्वीट किया था। उन्होंने हाल ही में फेसबुक पर कई पोस्ट शेयर किए हैं।
Shikhar Dhawan-Ravindra Jadeja Video: शिखर धवन की हरकतों से परेशान हुए रवींद्र जडेजा, कहा- इसकी शादी करवा दो
Shikhar Dhawan-Ravindra Jadeja Video: शिखर धवन की हरकतों से परेशान हुए रवींद्र जडेजा, कहा- इसकी शादी करवा दो
आईपीएल में अपने घरेलू मैदान पर खेलेंगे धोनी
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का नेतृत्व करने वाले धोनी के आईपीएल 2023 में अपने घरेलू मैदान पर खेलने की पुष्टि हो गई है। चेन्नई आईपीएल में डेब्यू के बाद से धोनी का घर रहा है और वह अगले साल एक बार फिर येलो आर्मी का नेतृत्व करेंगे। बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि आईपीएल होम और अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा। टीमें अपने घर में 7-8 मैच खेलेंगी।

धोनी ने आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन रवींद्र जडेजा के पद छोड़ने के बाद वह फिर से टीम का नेतृत्व करते दिखाई दिए। सीएसके ने कुछ ही दिनों पहले कहा था कि अगले आईपीएल में धोनी ही टीम को लीड करेंगे। ऐसे में यह दिलचस्प रहने वाला है कि धोनी लाइव के दौरान कौन सा मजेदार समाचार फैन्स के साथ शेयर करते हैं। धोनी के यह पोस्ट शेयर करते ही फैन्स ने अलग-अलग कयास लगाने भी शुरू कर दिए हैं। कुछ फैन्स का कहना है कि यह कुछ डराने वाला लग रहा है, जबकि कुछ फैन्स ने लिखा कि वह किसी एडवर्टाइजमेंट का एलान करेंगे। वहीं, एक और फैन ने लिखा कि पहले रैना, फिर उथप्पा और अब कहीं धोनी भी तो ऐसा नहीं करने जा रहे हैं?
IND vs AUS: दूसरे टी20 में देरी होने पर वसीम जाफर ने राहुल द्रविड़ के लिए मजे, ससुराल को लेकर कही यह बात
IND vs AUS: दूसरे टी20 में देरी होने पर वसीम जाफर ने राहुल द्रविड़ के लिए मजे, ससुराल को लेकर कही यह बात
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ दिनों में जडेजा के भी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अनबन की कई खबरें सामने आईं। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा को रिलीज करने की खबरों का खंडन किया और इससे साफ मना कर दिया है। भारत और सीएसके के स्टार ऑलराउंडर ने आईपीएल 2022 में धोनी के नेतृत्व में केवल दो मैच खेले। वहीं, आईपीएल के अगले सीजन के लिए मिनी ऑक्शन दिसंबर में होने की संभावना है और जडेजा के भविष्य के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर अगले कुछ महीनों में सामने आएगी।
Jasprit Bumrah Video: बुमराह की शानदार गेंद पर बोल्ड हुए फिंच, तारीफ करते हुए पवेलियन लौटे, देखें वीडियो
Jasprit Bumrah Video: बुमराह की शानदार गेंद पर बोल्ड हुए फिंच, तारीफ करते हुए पवेलियन लौटे, देखें वीडियो
धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। 41 साल के धोनी ने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 350 वनडे, 98 टी20 और 90 टेस्ट खेले और तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 17266 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल की।