फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni's New SUV: Ruturaj Gaikwad and Kedar Jadhav Ride In Kia Electric Car See Video

VIDEO: धोनी ने अपनी नई कार में ऋतुराज और केदार जाधव को कराई सैर, रांची की सड़कों पर घूमते नजर आए

Sat, 19 Nov 2022 11:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 19 Nov 2022 11:05 AM IST
सार

MS Dhoni New Kia Electric Car: धोनी अपनी नई कार में चेन्नई सुपर किंग्स के उनके साथी ऋतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव के साथ घूमने निकले। धोनी अब आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते दिखेंगे।

विज्ञापन
MS Dhoni's New SUV: Ruturaj Gaikwad and Kedar Jadhav Ride In Kia Electric Car See Video
धोनी की नई कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गाड़ियों का बेहद शौक है। उनके पास कई सुपर-बाइक्स, पुरानी और लग्जरी कारें भी हैं, जिसे लेकर वह समय-समय पर घूमने भी निकलते हैं। हाल ही में धोनी ने किआ की नई ईवी6 गाड़ी खरीदी है, जो कि एक फाइव सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है। इसकी कीमत 59.95 से 64.95 लाख रुपये के बीच की है। वह इस कार से भी घूमने निकले। इसका एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

यह वीडियो रांची का है। धोनी अपनी नई कार में चेन्नई सुपर किंग्स के उनके साथी ऋतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव के साथ घूमने निकले। धोनी अब आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते दिखेंगे। रांची में वह फिलहाल ट्रेनिंग कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल होगा। हालांकि, उन्होंने खुद इसकी पुष्टि नहीं की है। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में सीएसके के लिए चार बार आईपीएल का खिताब जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी को हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में रखा था। इसके अलावा रवींद्र जडेजा को भी टीम ने रिटेन किया था। ऐसा माना जा रहा है कि सीएसके और जडेजा के बीच अब सब ठीक है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को 11 साल तक टीम में रखने के बाद रिलीज कर दिया। सीएसके ने आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। अब यह देखने वाली बात होगी कि 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन में सीएसके किन खिलाड़ियों पर दांव लगाती है। 
विज्ञापन

ऐसा माना जा रहा है कि सीएसके की टीम न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन पर दांव लगा सकती है, क्योंकि टीम को धोनी के बाद एक कप्तान की जरूरत होगी। ऐसे में विलियम्सन सबसे शानदार विकल्प होंगे। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास लिया था और अगला आईपीएल उनका आखिरी हो सकता है। उन्होंने कहा था कि वह आईपीएल में अपने होम ग्राउंड और घरेलू दर्शकों के बीच ही आईपीएल को अलविदा कहना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed