फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni spotted walking on London street; Fans chase him for taking selfies; Watch Video

MS Dhoni in London: लंदन में घूमने निकले एमएस धोनी, भीड़ के बीच फंसे, धक्का लगने से लड़खड़ाए, देखें VIDEO

Sat, 16 Jul 2022 10:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Jul 2022 10:41 PM IST
सार

धोनी इन दिनों लंदन में हैं। वे भारत और इंग्लैंड के बीच दोनों वनडे देखने पहुंचे थे। इस दौरान धोनी ने कई सितारों से भी मुलाकात की थी। टी-20 सीरीज के दौरान धोनी टीम इंडिया की ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचे थे।

विज्ञापन
MS Dhoni spotted walking on London street; Fans chase him for taking selfies; Watch Video
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों लंदन में हैं। हालांकि, शुक्रवार को वह लंदन की सड़कों पर एक मुसीबत में फंस गए। धोनी जब घूमने के लिए लंदन की सड़कों पर निकले तो उन्हें भारतीय फैन्स ने घेर लिया और सेल्फी लेने लगे। इस दौरान धोनी को किसी फैन ने धक्का मारा। इससे वह लड़खड़ा गए और उनके हाथ में रखा सामान गिर गया। हालांकि, धोनी ने इस पर कुछ नहीं कहा और सामान उठाकर चलते बने। 
विज्ञापन

इसके बाद जब सुरक्षाकर्मियों ने देखा की धोनी परेशानी में पड़ते नजर आ रहे हैं तो उन्होंने सहारा दिया और धोनी को सुरक्षित कार तक ले गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। धोनी इन दिनों लंदन में हैं। वे भारत और इंग्लैंड के बीच दोनों वनडे देखने पहुंचे थे। इस दौरान धोनी ने कई सितारों से भी मुलाकात की थी। टी-20 सीरीज के दौरान धोनी ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैना-शास्त्री के साथ आए थे नजर
वनडे मैच के दौरान धोनी और सुरेश रैना लंदन में साथ नजर आए थे। दोनों ने साथ मैच का आनंद लिया, लेकिन दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 100 रनों से करारी हार मिली थी। इतना ही नहीं धोनी ने हरभजन सिंह से भी मुलाकात की थी। इसके अलावा सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर भी भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे मैच देखने पहुंचे थे।

लॉर्ड्स में मैच देखने पहुंचे थे सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी।
लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड के बीच मैच के दौरान माही, रैना और भज्जी।
विज्ञापन

लंदन में ही माही ने मनाया था अपना बर्थडे
माही ने सात जुलाई को लंदन में ही अपना 41वां बर्थडे मनाया था। उसके बाद वह विंबलडन का मैच देखने पहुंचे थे। धोनी की पत्नी साक्षी ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटो में ऋषभ पंत भी नजर आए थे। धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीते हैं। इसके अलावा टीम ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। 

लंदन में अपना बर्थडे मनाते धोनी। ये फोटो उनकी पत्नी साक्षी ने पोस्ट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed