फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni showed great fitness against PBKS to run out Bhanuka Rajpakshe

CSK vs PBKS: 40 की उम्र में धोनी ने दिखाई गजब की फिटनेस, डाइव लगाकर पंजाब के बल्लेबाज को किया आउट

Sun, 03 Apr 2022 08:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 08:21 PM IST
सार

40 साल के धोनी ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए भानुका राजपक्षे को पवेलियन भेज दिया। उनके इस रन आउट ने साल 2016 के मैच दिला दी, जब धोनी ने बांग्लादेश के बल्लेबाज को रन आउट कर भारत को मैच जिता दिया था। 
 

विज्ञापन
MS Dhoni showed great fitness against PBKS to run out Bhanuka Rajpakshe
भानुका राजपक्षे के रन आउट के दौरान धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अपने तीसरे मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ी। इस मैच में चेन्नई के पू्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कमाल की फिटनेस दिखाई। 40 साल के धोनी इस सीजन के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। इसके बावजूद धोनी ने इस मैच में कमाल की फुर्ती दिखाते हुए पंजाब के भानुका राजपक्षे को पवेलियन भेज दिया। धोनी के इस कारनामे की वजह से पंजाब की लय टूट गई। राजपक्षे शानदार लय में हैं और पिछले दो मैचों में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। इस मैच में राजपक्षे सिर्फ नौ बनाकर आउट हो गए। 
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। कप्तान मयंक सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो चुके थे। इसके बाद भानुका ने आकर जबरदस्त छक्का लगाया था और अपनी टीम का स्कोर तेजी आगे ले जा रहे थे। वो पांच गेंद में नौ रन बनाकर खेल रहे थे, जब धोनी ने उन्हें आउट कर दिया। इस दौरान धोनी 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागे। उनके इस रन आउट ने साल 2016 के मैच दिला दी, जब धोनी ने बांग्लादेश के बल्लेबाज को रन आउट कर भारत को मैच जिता दिया था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के सबसे फिट खिलाड़ियों में शामिल हैं धोनी
40 साल के धोनी अभी भी भारत के सबसे फिट खिलाड़ियों में शामिल हैं। विकेटों के बीच दौड़ हो या विकेट के पीछे गेंद पकड़ने की बात हो। धोनी हर मामले में अव्वल हैं। यो यो टेस्ट में धोनी हमेशा पास रहे हैं। हालांकि, साल 2020 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और अब सिर्फ आईपीएल में खेल रहे हैं। साल में लगभग नौ महीने तक क्रिकेट से दूर रहने वाले धोनी ने अभी भी खुद को फिट रखा है। 

बल्ले के साथ भी कमाल कर रहे हैं धोनी
इस सीजन धोनी दो मैचों में 66 रन बना चुके हैं और दोनों पारियों में नाबाद रहे हैं। उन्होंने 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और दो छक्के निकले हैं। पहले मैच में धोनी ने अपनी टीम को मुश्किल से निकालकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। वहीं दूसरे मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम का स्कोर 200 के पार ले गए थे। इस सीजन धोनी अपनी पुरानी लय में दिख सकते हैं और एक बार फिर उनके बल्ले से हेलीकॉप्टर शॉट देखने को मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed