फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप में हार के बाद टूट गए थे धोनी, पहली बार सामने आकर किए कई खुलासे

Thu, 17 Oct 2019 08:30 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 17 Oct 2019 08:30 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni says I am like everyone else but I control my emotions better
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद पहली बार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सामने आए हैं। भारत को दो बार आईसीसी का खिताब दिलाने वाले धोनी ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से नियंत्रित करना जानते हैं। 



 

ms dhoni says I am like everyone else but I control my emotions better
एमएस धोनी स्टंपिंग - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी ने कहा, मैं वैसा ही हूं जैसा सब हैं लेकिन मैं अपनी भावनाओं को अच्छी तरह से कंट्रोल करना जानता हूं।' धोनी ने विपरीत परिस्थितियों से पार पाने के संबंध में कहा, 'वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद मैं भी उतना ही दुखी था, जितना सब थे। लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि इनमें से कोई भी भावना रचनात्मक नहीं है।'
 

ms dhoni says I am like everyone else but I control my emotions better
एम एस धोनी - फोटो : social Media

38 वर्षीय धोनी ने कहा कि समस्याओं का जाल बुनने से ज्यादा बेहतर है उनका समाधान ढूंढना। और यह चीज उनके लिए कारगर साबित रहा है। उन्होंने कहा, 'इन भावनाओं की तुलना में अभी क्या करना चाहिए यह अधिक महत्वपूर्ण है। अगली क्या चीज है जिसकी मैं योजना बना सकता हूं? वह अगला व्यक्ति कौन है जिसका मैं उपयोग कर सकता हूं? एक बार जब मैं यह सोचने लगता हूं तो फिर मैं अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से काबू कर लेता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ms dhoni says I am like everyone else but I control my emotions better
एम एस धोनी - फोटो : social Media

धोनी ने फिर से कहा कि अंतिम परिणाम से महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। अपनी कप्तानी के दौरान वह हमेशा इस बात पर जोर देते रहे थे। उन्होंने कहा, 'अगर वह टेस्ट मैच है तो आपके पास दो पारियां होती है और आपको अपनी अगली रणनीति तैयार करने के लिए थोड़ा अधिक समय मिलता है। टी-20 में सब कुछ जल्दी-जल्दी होता है तो इसमें अलग तरह की सोच की जरूरत होती है।'
 

विज्ञापन
ms dhoni says I am like everyone else but I control my emotions better
एम एस धोनी - फोटो : social Media

धोनी ने कहा, 'वह एक खिलाड़ी हो सकता है जिसने गलती की या वह पूरी टीम हो सकती है। यह भी हो सकता है कि प्रारूप चाहे कोई भी हो हमने अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल नहीं किया हो।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed