{"_id":"5da736158ebc3e013b28683e","slug":"ms-dhoni-is-first-indian-cricketer-who-scored-206-runs-on-a-single-day-in-test-as-indian-captian","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी के घर में विराट कर पाएंगे कमाल, क्या तोड़ पाएंगे माही का जबरदस्त रिकॉर्ड?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी के घर में विराट कर पाएंगे कमाल, क्या तोड़ पाएंगे माही का जबरदस्त रिकॉर्ड?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 17 Oct 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 अक्तूबर से रांची के मैदान पर तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलेगी। विराट सेना ने विशाखापट्टनम और पुणे टेस्ट को जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं और वह कमाल की कप्तानी के साथ बल्लेबाजी भी जबरदस्त कर रहे हैं, लेकिन विराट टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक अनोखे रिकॉर्ड से पीछे हैं, कप्तान कोहली के लिए यह चुनौती होगी कि क्या वह धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे।
2 of 4
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
एम एस ने क्रिकेट के हर प्रारूप में टीम इंडिया को कामयाबी दिलाई है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी टीम इंडिया को बुलंदियों तक पहुंचाया। टेस्ट क्रिकेट में भी कप्तान के तौर पर माही काफी सफल रहे और एक कमाल का रिकॉर्ड उनके नाम पर अब भी दर्ज है। बतौर टेस्ट कप्तान धोनी भारत की तरफ से किसी भी टेस्ट मैच के एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने ये कमाल 2013 में चेन्नई के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।
3 of 4
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस टेस्ट मैच के एक दिन में उन्होंने 206 रन बनाए थे। वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। कोहली ने कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट के एक दिन में 191 रन बनाए थे। चेन्नई में हुए इस टेस्ट मैच में धोनी ने टेस्ट करियर की सबसे सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी और 224 रन बनाए थे। ये धोनी का टेस्ट क्रिकेट में एकमात्र दोहरा शतक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एमएस धोनी
एम एस ने 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए थे और छह शतक उनके नाम पर है। वहीं उन्होंने टेस्ट में 256 कैच और 38 स्टंप भी किए हैं। धोनी ने कप्तान के तौर पर 60 मैचों में कप्तानी की थी और कुल 27 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।