फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni's old interview viral after Pakistan defeat India, said- We will also lose at some point of time | India vs Pakistan t20 world cup

T20 World Cup: पाकिस्तान को लेकर पांच साल पहले धोनी की कही गई ये बात सच साबित हुई, वायरल हुआ VIDEO

Mon, 25 Oct 2021 11:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 25 Oct 2021 11:24 AM IST
सार

उस वक्त वनडे और टी-20, दोनों विश्व कप को मिलाकर टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 11-0 से अजेय थी। 2016 में भारत ने पाकिस्तान को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में हुए मैच में छह विकेट से हराया था।

विज्ञापन
MS Dhoni's old interview viral after Pakistan defeat India, said- We will also lose at some point of time | India vs Pakistan t20 world cup
धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद पूर्व कप्तान और फिलहाल टीम इंडिया के मेंटर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी ने पाकिस्तान टीम को लेकर बड़ी बात कही थी। उनका दिया वह बयान पांच साल बाद सच साबित हुआ है। दुनियाभर के फैंस इस वीडियो को खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, धोनी ही वो भारतीय कप्तान हैं जिनकी टीम ने पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप में लगातार पांच बार हराया था। इसमें 2007 विश्व कप में दो बार और 2012, 2014 और 2016 में एक-एक बार शामिल है। हालांकि, अब यह सिक्वेंस टूट चुका है। 2016 में जब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया था, धोनी का वायरल हो रहा वीडियो तब का है।
विज्ञापन


2016 विश्व कप के दौरान का वीडियो वायरल
उस वक्त वनडे और टी-20, दोनों विश्व कप को मिलाकर टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 11-0 से अजेय थी। 2016 में भारत ने पाकिस्तान को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में हुए मैच में छह विकेट से हराया था। इसके बाद धोनी ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हमें इस बात का गर्व है कि हम पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में कभी नहीं हारे और 11-0 से आगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने आगे कहा- ''लेकिन यह सच्चाई है कि हम कभी न कभी हारेंगे जरूर। हमेशा यही रिकॉर्ड नहीं रहने वाला है। यह आज नहीं हुआ, लेकिन 10 साल बाद, 20 साल बाद या 50 साल बाद ऐसा मौका जरूर आएगा जब पाकिस्तान टीम हमें हराएगी।'' धोनी की कही हुई ये बात पांच साल बाद सच हो गई है। 



अब ये हो गया है भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड
पाकिस्तान और भारत का सामना 2019 वनडे विश्व कप में भी हुआ था, लेकिन तब भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया। टी-20 विश्व कप में अब भारत-पाकिस्तान के जीत का रिकॉर्ड 5-1 का हो गया है। वहीं, वनडे और टी-20 विश्व कप दोनों को मिलाकर यह रिकॉर्ड 12-1 का हो गया है। यानी 12 मैच भारत ने जीते और एक मैच पाकिस्तान जीत सका है।


पाकिस्तान ने भारत को हराया
टी-20 विश्व कप में भारत की खराब शुरुआत हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 13 गेंद शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी भारत के 11 खिलाड़ियों पर भारी रहे।

ये तीन खिलाड़ी हैं- मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी। बाबर ने 68 रन और रिजवान ने 79 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, शाहीन ने तीन विकेट झटके। इसमें रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली का विकेट शामिल है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed