फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS dhoni Reached Jharkhand by train after 13 years

जब 'हमर' छोड़ 13 साल बाद 'ट्रेन' से मैच खेलने निकले माही

Wed, 22 Feb 2017 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
MS dhoni Reached Jharkhand by train after 13 years
dhoni - फोटो : dhoni

आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी से हटाने के दो दिन बाद महेंद्र सिंह धोनी को विजय हजारे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड टीम का कप्तान बनाया गया है। कप्तान बनने के बाद धोनी विजय हजारे ट्राफी खेलने झारखंड के लिए रवाना हुए तो सभी चौंक गए।

विज्ञापन


अपनी लग्जरी कारों से सफर करने वाले धोनी ने इस बार अपने सफर का साथी भारतीय रेल को चुना। जी हां खबरों की मानें तो 13 साल बाद ट्रेन में चढ़े धोनी हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस के ए-वन एसी बोगी में रांची स्टेशन पहुंचे। आमतौर पर धोनी अपनी फेवरेट कार हमर से सफर करते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान धोनी ने अपनी पुरानी बातों को याद किया। उन्होंने कहा, '13 साल के बाद ट्रेन में चढ़ रहा हूं। सफर लंबा है बहुत मजा आएगा, टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ बात करेंगे, इंज्वाय करूंगा।' आपको बता दें कि यह टूर्नामेंट 25 फरवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट के पिछले कुछ सत्रों में धोनी झारखंड की ओर से खेले थे लेकिन उन्होंने टीम की कप्तानी नहीं की थी। झारखंड टीम में धोनी के अलावा विस्फोटक बल्लेबाज इशान किशन और घरेलू सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे स्पिनर शाहबाज नदीम भी शामिल हैं। 


आईपीएल-10 के लिए पंजाब टीम में 2.8 करोड़ में शामिल किए गए वरुण आरोन के अलावा इशांक जग्गी, सौरभ तिवारी और युवा विराट सिंह को भी टीम में जगह दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed