फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni played high five game with his child fan

VIDEO: बल्ले से भी छोटे फैन के साथ माही ने खेला HIGH FIVE गेम, देखें बालक का 'एंग्री लुक'

Sun, 25 Mar 2018 10:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Mar 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni played high five game with his child fan
ms dhoni

7 अप्रैल से शुरू होने जा रहे आईपीएल-11 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। कप्तान एमएस धोनी की प्रैक्टिस का एक वीडियो अपलोड करने के बाद ट्विटर पर अब एक और वीडियो अपलोडि किया गया है। इस वीडियो में माही अपने एक नन्हें फैंस के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल धोनी मैदान पर टीम के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहे थे, तभी उनका एक नन्हा फैन मैदान पर उनसे मिलने आया। बस फिर क्या था, माही ने बल्ला छोड़ा और लग उसके साथ मस्ती करने। धोनी ने अपने नन्हे फैन के साथ हाई-फाइव खेलना शुरू किया और उसे चकमा देने लगे।

विज्ञापन

ms dhoni played high five game with his child fan
एमएस धोनी

बता दें कि यह वीडियो भी चेन्नई सुपरकिंग्स के ट्विटर अकाउंट पर डाला गया है। इसे अभी तक 30,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे पहले भी सीएसके ने माही की प्रैक्टिस का एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उनका लगाया हुआ छक्का सीधे पार्किंग में जा गिरा था।

गौरतलब है कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मामले में फंसी चेन्नई सुपरकिंग्स दो सीजन के बाद इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। चेन्नई सुपरकिंग्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स की भी इस सीजन में दो साल बाद वापसी हुई है।

देखें वीडियो:
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed