{"_id":"60a230b7e4b06fe366252d484b2ddf59","slug":"ms-dhoni-odi-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसने लौटाई हार के बाद धोनी के चेहरे पर हंसी? ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किसने लौटाई हार के बाद धोनी के चेहरे पर हंसी?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 14 Oct 2013 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनडे सीरीज के पहले ही मैच में मिली हार से कप्तान धोनी का चेहरा लटक गया था लेकिन मैच के बाद एक चीज ने उनके चेहरे पर खुशी ला दी।
विज्ञापन
टी-20 में बड़ी जीत के बाद उन्हें अपनी टीम से शानदार प्रदर्शन की आस थी लेकिन टीम ने उन्हें निराश किया। वह अपनी निराशा को भी छिपा नहीं पाए। (देखें-पहले वनडे मैच की तस्वीरें)
विज्ञापन
पहले टीम इंडिया के गेंदबाजों ने मैच में लचर प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को तीन सौ रनों का आंकड़ा पारने को मौका दे दिया। इसके बाद कई बल्लेबाजों ने खराब शॉट्स खेलकर अपने-अपने विकेट गंवा दिए जिससे भारत जीत की लक्ष्य से दूर हो गया। (पढें-युवराज सिंह की खबर)
विज्ञापन
लेकिन पहले वनडे में 72 रनों से हार के बाद जब वह पवेलियन की ओर लौट रहे थे कि उनकी मुलाकात स्टेडियम की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों और उनके साथ चल रहे डॉग स्क्वॉयड से हुई।
महेंद्र सिंह धोनी बाइक के अलावा जानवरों के बेहद शौकीन माने जाते हैं। उन्होंने अपने घर में कई अलावा जानवरों को पाल रखा है।
ऐसे में सुरक्षाकर्मियों ने जब एक डॉग स्क्वॉयड की कमान यानि गले में लगा पट्टा महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दी तो भारतीय कप्तान अपनी खुशी रोक नहीं पाए।
धोनी के अलावा सुरक्षाकर्मी भी भारतीय कप्तान का साथ पाकर बेहद खुश थे।
उम्मीद है कि धोनी जल्द ही इस हार के सदमे से उबर जाएंगे और अपनी टीम को जीत की राह पर लाने में जरूर सफल होंगे।
हार के लिए सभी जिम्मेदार
बड़ी हार से निराश वर्ल्ड नंबर वन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले वनडे में मिली हार के लिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों को जिम्मेदार ठहराया।
धोनी ने कहा, "मैं किसी एक खिलाड़ी को इस हार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता हूं। हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही बेहद खराब थी। इस मैदान पर 300 से अधिक रन बन ही नहीं सकते थे। लेकिन हमने काफी रन खर्च कर डाले।"
युवी का आउट होना टर्निंग प्वाइंट
हालांकि भारतीय कप्तान ने स्पिनरों की प्रशंसा करते हुए कहा, "हमारे स्पिनरों ने मैच में वापसी कराई। लक्ष्य का पीछा करते समय एक वक्त हम अच्छी स्थिति में थे। लेकिन युवराज सिंह महत्वपूर्ण मौके पर आउट हो गए और मैच हमारे हाथ से निकल गया। हम मैच में अपनी रणनीतियों को सही ढंग से अंजाम नहीं दे सके।"
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को टीम इंडिया 304 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए महज 232 रनों पर लुढ़क गई।