वीडियो: धोनी की जादुई स्टंपिंग का शिकार हुए मैथ्यूज, श्रीलंकाई फैंस हो गए निराश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजबान टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले दो ओवर में 23 रन जुटाए। हालांकि, भुवनेश्वर कुमार द्वारा श्रीलंकाई कप्तान उपुल थरंगा को आउट करने के बाद मेजबान टीम ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए।
पारी के पांचवें ओवर में एंजेलो मैथ्यूज को क्रीज पर आना पड़ा। मैथ्यूज से उम्मीद थी कि वो दिलशान मुनावीरा के साथ टीम को संकट की स्थिति से उबारेंगे और बड़े स्कोर तक लेकर जाएंगे। मगर श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी मुसीबत यही थी कि विकेट के पीछे एमएस धोनी खड़े थे।
धोनी की स्टंपिंग देख रह गए दंग
पारी के सातवें ओवर में युजवेंद्र चहल ने अच्छी लेग स्पिन कराई, जिसने अच्छा टर्न लिया। मैथ्यूज फ्रंटफुट पर आए, लेकिन बीट हो गए। बल्लेबाज का पीछे वाला पैर क्रीज से बार खिसका था। धोनी के लिए इतना समय बहुत था। उन्होंने पलक झपकने से पहले ही स्टंपिंग करके अंपायर से अपील की।
धोनी की स्मार्टनेस का नतीजा यह रहा कि मैथ्यूज को निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा जबकि भारतीय टीम ने विकेट का जश्न अच्छे से बनाया। चहल ने अपने चार ओवर के कोटे में 43 रन देकर तीन विकेट लिए।
Magical mahi pic.twitter.com/qpNczLCSPg
— ANOOP DEV (@AnoopCricket) September 6, 2017
Thala dhoni stumping HATS OFF THALA pic.twitter.com/sN48xm1fao
— Gowtham Prabhu (@GowthamPrabhu98) September 6, 2017
टीम इंडिया ने श्रीलंका फतह कर ली और वो भी 9-0 के बड़े अंतर से। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने बुधवार को एकमात्र टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने विदेशी में 9-0 के अंतर से सीरीज जीती हो। इसकी शुरुआत टेस्ट सीरीज से हुई, जिसमें भारत ने श्रीलंका का 3-0 से सफाया किया।