{"_id":"60698f2c7e17e31d0042f734","slug":"ms-dhoni-led-chennai-super-kings-struggle-to-find-obtion-of-josh-hazlewood-replacement-upcoming-ipl-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: इस गेंदबाज ने बढ़ाई CSK की चिंता, कोरोना की वजह से नहीं मिल रहा रिप्लेसमेंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: इस गेंदबाज ने बढ़ाई CSK की चिंता, कोरोना की वजह से नहीं मिल रहा रिप्लेसमेंट
Sun, 04 Apr 2021 03:34 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 04 Apr 2021 03:34 PM IST
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : twitter@ChennaiIPL
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र में भाग लेने वाली ज्यादातर टीमें कोरोना से प्रभावित हैं। बीते साल 2020 आईपीएल के दौरान सीएसके के कुछ खिलाड़ी कोविड-19 संक्रमण का शिकार हुए थे। लेकिन इस बार अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स को कोई भी खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित नहीं हुआ है। लेकिन खबरों के मुताबिक सीएसकी की कंटेंट टीम का एक सदस्य की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटव आई है। लेकिन ये सदस्य सीएसके किसी भी खिलाड़ी के संपर्क में नहीं आया है।
विज्ञापन
मुंबई में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए चेन्नई के सामने जोस हेजलवुड के रिप्लेसमेंट की दिक्कत आ रही है। सीएसके की टीम इन दिनों मुंबई में है। इस फ्रेंचाइजी ने इस दौरान हेजलवुड के रिप्लेसमेंट को लेकर कुछ खिलाड़ियों से बात की। लेकिन मुंबई में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसे देखते हुए कोई भी खिलाड़ी मुंबई आने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
सीएसके के तेज गेंदबाज हेजलवुड ने बीते दिनों आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था। उसके बाद माना गया था कि बिली स्टानलेक उनकी जगह टीम में शामलि होंगे। लेकिन इसके बाद उन्होंने मुंबई आने मना कर दिया।
विज्ञापन
स्टानलेक ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल नहीं है और ऐसे मे आईपीएल खेलने से इनकार करना कोरोना संक्रमण माना जा रहा है। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड के रीस टॉप्ले से संपर्क किया।
सीएसके सूत्र के मुताबिक, इस दौरान इंग्लिश काउंटी खेलने वाले कई खिलाड़ियों से संपर्क किया गया। लेकिन कोरोना की वजह से अभी तक रिप्लेसमेंट नहीं मिला है। टाइम्स ऑफ इंडिया को सीएसके के एक करीबी सूत्र ने बताया कि टीम मैनेजमेंट ने हेजलवुड के रिप्लेसमेंट को लेकर अभी तक उम्मीद नहीं छोड़ी है।
आईपीएल 2021 की शुरूआत 9 अप्रैल से हो रही है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स बीच मुंबई में मैच खेला जाएगा।