फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS dhoni Got very Angry After Great victory

जब बांग्लादेश के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद भड़क गए 'मिस्टर कूल' धोनी

Fri, 25 Mar 2016 11:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Mar 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
MS dhoni Got very Angry After Great victory
धोनी

टीम इंडिया के टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने कूलनेस के लिए जाने जाते हैं। और उनके बारे में माना जाता है कि वह मैच के दौरान मुश्किल सी परिस्थितियों में नाराज नहीं होते, उन्हीं की इस अदा के कारण 'मिस्टर कूल' कहा जाने लगा।

विज्ञापन


टी-20 वर्ल्ड कप के अपने तीसरे लीग मैच में भारतीय टीम को बांग्लादेश की टीम जोरदार चुनौती दे रही थी। मैच के अंतिम ओवर में बांग्ला टीम को जीत के लिए 6 गेंद पर 11 रनों की दरकार थी और धोनी ने हार्दिक पांड्या को निर्णायक ओवर के लिए गेंद थमाया। धोनी के साहसिक रिस्क पर पांड्या खरे उतरे और अंतिम गेंद पर टीम को जीत दिला ही दी।
विज्ञापन


होली से एक दिन पहले इस रोमांचक जीत के बाद देशभर में दीपावली मनाई जाने लगी, टीम इंडिया भी जोरदार जीत के बाद जश्न के मूड में आ गई थी, लेकिन मैच के थोड़ी देर बाद कुछ ऐसा हुआ जो कभी-कभार ही दिखाई देता है, टीम के कप्तान धोनी अपना आपा ही खो बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस बात पर भड़क गए धोनी

MS dhoni Got very Angry After Great victory
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : pti

बांग्लादेश के खिलाफ एक रन से मिली जीत के बाद कप्तान धोनी पत्रकारों से बात करने प्रेस कॉंफ्रेंस में आए। उन्होंने एक हल्की सी मुस्कान के साथ कक्ष में प्रवेश किया, लेकिन उनकी यह मुस्कान तुरंत काफूर भी हो गई क्योंकि पत्रकारों की ओर से किए गए पहले ही सवाल ने उन्हें नाराज कर दिया।

उनकी इस नाराजगी से हर कोई हैरान हो गया। और शायद धोनी को भी इस सवाल की उम्मीद नहीं रही होगी क्योंकि वह एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत के बाद यहां आए थे। उन्हें लगा था कि उनसे इस मैच से जुड़े कुछ शानदार सवालों का सामना होगा।

लेकिन एक पत्रकार ने पहला ही सवाल ऐसा दागा कि वह भड़क गए। पत्रकार ने उनसे पूछा, "इस मैच से पहले हम बात कर रहे थे रन रेट सुधारने के लिए टीम इंडिया को एक बड़ी जीत की जरुरत है, लेकिन हमें यहां सिर्फ एक जीत मिली। क्या आप इस जीत से संतुष्ट हैं और?"

पत्रकार अभी अपनी बात पूरी भी नहीं कर पाया था कि धोनी ने उनका सवाल रोकते हुए कहा, "एक समय में सिर्फ एक सवाल।" इसके बाद उन्होंने फिर कहा, "मैं जानता हूं कि आप आज भारत की जीत से खुश नहीं हैं।" इस बीच पत्रकार ने अपनी सफाई देने की कोशिश की लेकिन धोनी ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया।

धोनी ने आगे कहा, "मेरी सुनिए, आपकी मैंने सुन ली। आपका टोन और आपका सवाल, यह दिखाता है कि आप खुश नहीं हैं क्योंकि भारत यह मैच जीत गया। और जब आप एक क्रिकेट मैच की बात करते हैं तो यह एक स्क्रिप्ट नहीं है। यह स्क्रिप्ट जैसा नहीं होता है। आपके पास टॉस हारने के बाद विचार करने का समय होता है कि वो क्या कारण रहे कि हम इस पिच पर ज्यादा रन नहीं बना सके। अगर आप बाहर बैठकर इन चीजों का आकलन नहीं कर सकते तो आपको यह सवाल नहीं पूछने चाहिए।"

धोनी के इस बयान के बाद कुछ देर तक हॉल में खामेशी रही और फिर माइक को दूसरे सवाल के लिए आगे बढ़ा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed