फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni Excellent Review and Ravindra Jadeja brilliant catch Amazed fans in CSK vs MI Match

CSK vs MI Video: पहले धोनी का रिव्यू फिर जडेजा का कैच, छह गेंद के अंदर दो बार चकराए फैंस, देखें वीडियो

Sat, 08 Apr 2023 10:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 10:04 PM IST
सार

चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैंस को जश्न मनाने का भरपूर मौका दिया। पहले धोनी ने शानदार रिव्यू लेकर सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद जडेजा ने अपनी ही गेंद पर बेहतरीन कैच पकड़ा। 
 

विज्ञापन
MS Dhoni Excellent Review and Ravindra Jadeja brilliant catch Amazed fans in CSK vs MI Match
रिव्यू की मांग करते धोनी (बाएं) कैच पकड़ते जडेजा (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के मैच में भारत के दो दिग्गज खिलाड़ी शानदार लय में थे। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में भी दिखाया कि क्यों उन्हें दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में गिना जाता है। वहीं, रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर साबित किया कि वह दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में एक हैं। 
विज्ञापन


इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए चार ओवर में 38 रन जोड़े। इसके बाद तुषार देशपांडे ने रोहित को 21 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। पहला विकेट गिरने के बाद ही धोनी ने अपनी कप्तानी का जलवा दिखाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पिन गेंदबाजों को गेंद थमाई और सातवें ओवर में जडेजा ने ईशान किशन को 32 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। सैंटनर ने अगले ओवर में सूर्यकुमार यादव को लेग स्टंप के बाहर गेंद की। बल्लेबाज ने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। धोनी ने अपील की, लेकिन अंपायर ने इस वाइड गेंद करार दिया। ऐसे में धोनी ने तुरंत रिव्यू लिया और रीप्ले में पता चला कि गेंद बल्लेबाज के ग्लव्स में लगकर गई है। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव को एक रन के स्कोर पर वापस जाना पड़ा। 



आठवें ओवर में धोनी ने जडेजा को आक्रमण में लगाए रखा और उनकी दूसरी गेंद पर कैमरून ग्रीन ने गेंदबाज के ऊपर से बड़ा शॉट खेला। गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री की तरफ जा रही थी। अंपायर भी गेंद को अपनी तरफ आता देख खुद को बचाने के लिए झुक गए, लेकिन जडेजा नहीं झुके। उन्होंने तुरंत दोनों हाथ ऊपर करके शानदार कैच पकड़ा और कैच पकड़ने के बाद गेंद अंपायर की तरफ उछाल दी। उनका यह कैच देख सभी हैरान रह गए। जडेजा के इस शानदार कैच के चलते मुंबई ने 73 रन पर चार अहम विकेट गंवा दिए और इस टीम के बड़ा स्कोर बनाने की उम्मीद खत्म हो गई। अंत में मुंबई की टीम आठ विकेट खोकर 157 रन बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed