फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MS Dhoni celebrates Chennai Super Kings return to IPL in unique way

फिर से पुराने रंग में नजर आए एमएस धोनी, जल्द होगी वापसी!

Sat, 15 Jul 2017 06:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 15 Jul 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni celebrates Chennai Super Kings return to IPL in unique way
एमएस धोनी
दो बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अगले साल धमाकेदार वापसी को तैयार है। इसके साथ ही उसके 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी सबसे चहेती फ्रैंचाइज़ी में लौटने के लिए बेक़रार होंगे। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने लगाव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
विज्ञापन


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने इन्स्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसके बाद उनके पुरानी फ्रैंचाइज़ी में लौटने की खबरें जोर पकड़ने लगी हैं। इन खबरों को चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी बल दे दिया। सीएसके के ट्विटर अकाउंट ने धोनी की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'शेरों, व्हिस्ल बजाना शुरू करो, देखिए किसकी वापसी हुई!'
विज्ञापन


अपने नए घर पर ली धोनी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। धोनी को चेन्नई के फैंस बहुत पसंद करते हैं और कुछ प्रशंसकों ने उन्हें भगवान का दर्जा भी दिया है। धोनी का सीएसके के प्रति प्यार जगजाहिर है। उन्होंने सफलता का चरम इसी फ्रैंचाइज़ी के साथ देखा है। चाहे कप्तानी हो या फिर इंडिया सीमेंट्स का वाइस प्रेसीडेंट बनना, धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स से जितना प्यार हासिल किया, उससे कही ज्यादा उसे लौटाया भी। धोनी की कप्तानी में सीएसके दो बार आईपीएल और दो बार चैंपियंस लीग टी20 का ख़िताब जीत  चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं भी कहा जा सकता है कि धोनी के लिए 7 नंबर जितना लकी है, उतना ही चेन्नई सुपर किंग्स के कारण येलो रंग भी बन गया। याद हो कि धोनी जब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान थे, तब वो टीम इंडिया का भी सफल नेतृत्व कर रहे थे। वैसे धोनी 'कैप्टन कूल' के नाम से लोकप्रिय हैं, लेकिन उनका ये अंदाज चेन्नई सुपर किंग्स के कारण ज्यादा निखर कर आया था जब लोगों ने जाना कि मुश्किल पलों में वो कैसे शांत रहकर टीम को जीत दिलाते हैं। 

चेन्नई का साथ छूटते ही धोनी को कड़े समय ने घेर लिया। उनके हाथ से पहले टीम इंडिया और फिर आईपीएल की फ्रैंचाइज़ी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी फिसल गई। धोनी के फॉर्म को लेकर भी कई सवाल उठते रहे और एक पूर्व कप्तान ने तो ये तक कह दिया कि धोनी टी20 के खिलाड़ी ही नहीं हैं। अब उम्मीद होगी कि अगले आईपीएल में जर्सी का रंग बदलते ही धोनी अपने पुराने रंग में लौट आएं, जहां टीम के भविष्य के साथ-साथ धोनी का भविष्य भी जुड़ा हुआ है। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि अगला आईपीएल धोनी के भविष्य का फैसला कर देगा कि वो 201९ विश्व कप में खेलेंगे या नहीं।
 

 

 

https://www.instagram.com/p/BWjb9sHni5u/" style=" color:#c9c8cd; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; font-style:normal; font-weight:normal; line-height:17px; text-decoration:none;" target="_blank">A post shared by @mahi7781 on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed