बर्थडे पर धोनी ने जमकर काटा बवाल, कुलदीप यादव को तो केक से नहला डाला
इस वीडियो टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी धोनी के मुंह पर केक लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि बर्थडे धोनी का नहीं बल्कि कुलदीप यादव का है। दरअसल इस वीडियो में पहले कुलदीप ने धोनी के मुंह पर केक लगाया, लेकिन उनका दांव उलटा पड़ गया जब धोनी ने कुलदीप पर ही हमला कर दिया।
धोनी के मुंह पर केक लगाने के बाद कुलदीप भागने की कोशिश करते हैं। लेकिन धोनी तुंरत पीछे भागते हैं और गर्दन से लेकर कमर तक कुलदीप को केक में नहला देते हैं। इसके बाद धोनी ने कुलदीप की कमर पर पानी भी डाला।
वीडियो में जीवा भी अपने नन्हे हाथों से पापा धोनी को केक खिलाती दिखाई दे रही हैं। धोनी के जन्मदिन की इस पार्टी में साक्षी, जीवा, अनुष्का शर्मा और शिखर धवन का भी पूरा परिवार शामिल था। धोनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- 'मेरे इस दिन को यादगार बनाने के लिए सबका शुक्रिया।'
देखें वीडियो:
Awaited Video of the Day!😍🤗
— MS Dhoni Fans #Dhoni (@msdfansofficial) July 7, 2018
Thanks for the video @sidkaul22#HappyBirthdayMSDhoni pic.twitter.com/1ejaB5I771