फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni become first indian cricketer in T20 match

हार गए तो क्या हुआ, धोनी फिर भी बना गए ये रिकॉर्ड

Sun, 03 May 2015 12:17 PM IST
Updated Sun, 03 May 2015 12:17 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni become first indian cricketer in T20 match

आईपीएल-8 के 34वें मुकाबले में पहले नंबर पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवें नंबर की टीम हैदराबाद सनराइजर्स के हाथो हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस सब के बीच एक महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच के साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है।

विज्ञापन


चेन्नई के कप्तान धोनी हैदराबाद में हुए इस मैच के साथ ही टी-20 में कुल 200 मैच खेल चुके है। इस उपलब्धि के साथ ही धोनी ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर और दुनिया के 17वें क्रिकेटर बन गए है।
विज्ञापन


इसके अलावा इस मैच में मॉइसस हेनरीक्यूज को स्टंप आउट करने के साथ धोनी ने आईपीएल में कुल 22 स्टंप आउट अपने नाम कर लिए है। जो आईपीएल के बतौर विकेटकीपर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मैच में ये रिकॉर्ड भी बने

ms dhoni become first indian cricketer in T20 match

आईपीएल-8 का 34वां मुकाबला सिर्फ चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम ही नहीं रहा। बल्कि इस मैच में कई और रिकॉर्ड भी बने। चेन्नई सुपरकिंग्‍स आईपीएल के इस सीजन में पॉवरप्ले के दौरान 9.5 रन रेट के साथ रन बटोरने वाली पहली टीम बन गई है। बाकी की टीम इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई है।

चेन्नई के गेंदबाज मोहित शर्मा आईपीएल के सभी संस्करणों में अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन लुटाने पहले गेंदबाज बन गए है। इस मैच में मोहित ने चार ओवर में कुल 58 रन लुटाए जबकि उनके हाथ एक भी सफलता नहीं लगी।

आखिर रिकॉर्ड हैदराबाद के नाम है। चेन्नई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम के दोनों ओपनर्स शिखर धवन और डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े थे। इस सीजन में दोनों ओपनर्स ने चौथी बार 50 रन से ऊपर की साझेदारी बनाई है। जो किसी अन्य टीम की तुलना से कहीं आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed