फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ms dhoni and virat kohli can play against bangladesh a

ढाई माह बाद मैदान में एक साथ दिख सकते हैं कोहली-धोनी

Wed, 09 Sep 2015 01:31 PM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni and virat kohli can play against bangladesh a

टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टेस्ट कप्तान विराट कोहली दोनों के फैंस के लिए खुशखबरी है। ढाई माह के लंबे इंतजार के बाद दोनों एक साथ क्रिकेट मैदान में दिखाई दे सकते हैं और वह भी इसी माह 16 तारीख को।

विज्ञापन

दरअसल, जून माह में बांग्लादेश दौरे में कोहली और धोनी आखिर बार एक साथ क्रिकेट खेले थे। 24 जून को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेली थी। तब से धोनी छुट्टियों पर हैं।

विज्ञापन

उधर, श्रीलंका दौरे में 22 साल पुराना इतिहास दोहराकर कोहली इस वक्त शिखर पर हैं, हालांकि उन्हें बल्ले से कमाल दिखाने की जरुरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ फिर एक साथ होंगे धोनी-कोहली

ms dhoni and virat kohli can play against bangladesh a

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी बांग्लादेश ए के खिलाफ 16 सितंबर से शुरू होने वाले तीन वनडे और दो तीन दिवसीय (अनधिकृत) मैच में इंडिया ए टीम की ओर से खेल सकते हैं।


इन दोनों के अलावा बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना और अंबाती रायडू के भी खेलने की उम्मीद है। इस मुकाबले को अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।


हाल में श्रीलंका में संपन्न टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली ने चेतेश्वर पुजारा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैदान में उतरे थे।


बांग्लादेश ए के खिलाफ वनडे मैच 16, 18 और 20  सितंबर को खेले जाएंगे जबकि 22 से 24 सितंबर तक पहला तीन दिवसीय मैच खेला जाएगा। इसके बाद 27 से 29 सितंबर तक दूसरा तीन दिवसीय मुकाबला शुरू होगा।


एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए सितंबर के मध्य में बंगलूरू में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed