{"_id":"ced7242a-1855-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"mp-questions-pm-gillard-over-award-to-sachin-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन के सम्मान पर अपनों ने उठाया गिलार्ड पर सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन के सम्मान पर अपनों ने उठाया गिलार्ड पर सवाल
मेलबोर्न/एजेंसी
Updated Wed, 17 Oct 2012 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया सम्मान की घोषणा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड अपने ही देशवासियों के सवालों के घेरे में आ गई हैं। गिलार्ड से फेडरल इंडिपेंडेंट सांसद राब ओकशाट ने एक गैर ऑस्ट्रेलियाई को यह अर्वार्ड देने पर नाराजगी जताई है। राब ने कहा है कि अपना राजनीतिक फायदा उठाने के लिए प्रधानमंत्री इस प्रकार से किसी विशेष सम्मान का सहारा नहीं ले सकती हैं। इससे पहले सचिन के सम्मान की घोषणा के तुरंत बाद सोशल साइट्स पर ऑस्ट्रेलियाई अपने प्रधानमंत्री गिलार्ड के फैसले पर सवाल उठा चुके हैं।
ऑस्ट्रेलियाई राजनीतिज्ञ ने कहा, 'मैं सचिन और क्रिकेट दोनों से ही प्यार करता हूं। लेकिन मुझे इस प्रकार की राजनीति से कुछ समस्या है।' राब ने कहा कि यह सम्मान ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों के लिए बना है ऐसे में इसे किसी गैर ऑस्ट्रेलियाई को देना सही नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं इस मुद्दे को लेकर बहुत अधिक विवाद नहीं खड़ा करना चाहता लेकिन यह इस सम्मान की विश्वसनीयता की बात है जो केवल ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है।'
गौरतलब है कि भारत दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने सचिन तेंदुलकर को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया की सदस्यता से सम्मानित करने की घोषणा की थी। ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री गिलार्ड ने यह सम्मान सचिन को दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा था, 'सचिन खास हैं, उन्होंने बताया था कि सचिन को यह अवॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के कला एवं क्षेत्रीय मामलों के मंत्री साइमन क्रीन अपने भारत दौरे के दौरान देंगें।