फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Most runs for India in Asia Cup till date Sachin on top and Rohit-Virat also in list

Asia Cup Most Runs: एशिया कप में खूब चला है सचिन, रोहित और कोहली का बल्ला, जानें किसने बनाए सबसे ज्यादा रन

Wed, 24 Aug 2022 09:04 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 24 Aug 2022 09:04 AM IST
सार

सचिन तेंदुलकर एशिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बाद रोहित शर्मा का नाम इस सूची में दूसरे नंबर पर है। इस बार रोहित के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। 
 

विज्ञापन
Most runs for India in Asia Cup till date Sachin on top and Rohit-Virat also in list
शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है, लेकिन भारतीय टीम का पहला मैच 28 अगस्त को है। चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच को जीतकर टीम इंडिया विजयी शुरुआत करना चाहेगी। इस मैच में भारतीय फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा सूर्यकुमार यादव से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। सूर्यकुमार पहली बार एशिया कप में खेल रहे हैं, जबकि विराट और रोहित इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस सूची में भी सबसे ऊपर हैं। 
विज्ञापन


एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। सचिन ने 51.1 के औसत से 971 रन बनाए हैं। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। रोहित ने 26 पारियों में 42.04 के औसत से 883 रन बनाए हैं। रोहित के बाद विराट कोहली का नंबर आता है, जिन्होंने 14 पारियों में 63.83 के औसत से 766 रन बना चुके हैं। ये दोनों बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में अपने एक हजार रन पूरे कर सकते हैं। 
विज्ञापन


रोहित के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 21 पारियों में 971 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा अगर 25 रन बना लेते हैं तो वो सचिन को पीछे छोड़कर एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन जाएंगे। रोहित ने एशिया कप में 26 पारियों में 883 रन बनाए हैं। 117 रन बनाने पर वो एशिया कप में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
बल्लेबाज रन औसत
सचिन तेंदुलकर 971 51.1
रोहित शर्मा 883 42.04
विराट कोहली 766 63.83
महेंद्र सिंह धोनी 690 69
शिखर धवन 613 51.08

एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सचिन और धोनी संन्यास ले चुके हैं, लेकिन विराट, रोहित और धवन अभी भी भारत के लिए खेल रहे हैं। हालांकि, इस बार एशिया कप वनडे की बजाय टी20 फॉर्मेट में हो रहा है और शिखर धवन भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed