{"_id":"5cec21d2bdec22078c36fec2","slug":"more-than-one-lakh-tickets-sold-to-female-cricket-fans-for-world-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप के लिए एक लाख से अधिक टिकट महिलाओं ने खरीदे, युवा फैंस की संख्या अधिक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप के लिए एक लाख से अधिक टिकट महिलाओं ने खरीदे, युवा फैंस की संख्या अधिक
Tue, 28 May 2019 09:18 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 28 May 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट फेंस
- फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड की मेजबानी में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के टूर्नामेंट निदेशक स्टीव एलवर्थी ने सोमवार को यहां दावा किया कि इस वैश्विक क्रिकेट टूर्नामेंट के एक लाख से अधिक टिकट महिलाओं ने खरीदे हैं।
विज्ञापन
एलवर्थी ने कहा, ‘110000 से अधिक महिलाओं ने टिकट खरीदे हैं।
विश्व कप को देखने और अनुभव करने के लिए एक लाख दर्शक 16 साल से कम उम्र के होंगे।’
आयोजकों ने उम्मीद जताई कि इस टूर्नामेंट से युवा खिलाड़ी खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।
टूर्नामेंट के टिकटों के लिए 30 लाख से अधिक आवेदन आए थे।