ENGvsIND: 'टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड का होगा सूफड़ा साफ, 5-0 से जीतेगी टीम इंडिया'
इंग्लैंड के पूर्व लेग स्पिनर मोंटी पनेसर ने कहा है कि भारतीय टीम इस सीरीज में इंग्लैंड को 5-0 से हराएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच अगस्त महीने में टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व लेग स्पिनर मोंटी पनेसर ने भारतीय टीम की जीत को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि इस सीरीज में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ होगा। भारतीय टीम इस सीरीज को 5-0 से जीतेगी।
5 test matches are in August where we will expect warmer conditions. Indian spinners will come into the game, India have a chance 5-0. https://t.co/0dxRptXrlo
— Monty Panesar (@MontyPanesar) May 21, 2021विज्ञापन
फैंस के सवाल का जवाब देते हुए पनेसर ने एक के बाद एक ट्वीट कर कहा, 'भारतीय इस वक्त अपने शानदार फॉर्म में है। अगस्त में अगर विकेट टर्न लेगी तो दो स्पिनरों के साथ भी टीम इंडिया सीरीज जीत सकती है। मौजूदा टीम के पास इंग्लैंड को 5-0 से हराने का मौका है। एलिस्टर कुक के संन्यास के बाद इंग्लिश टीम का टॉप ऑर्डर उतना मजबूत नहीं है। इसलिए टीम इंडिया इंग्लैंड का क्लीन स्वीप कर सकती है।'
पनेसर ने आगे कहा कि अगस्त में मौसम गर्म रहने की संभावना है और मैं पिच के सूखी होने की उम्मीद करता हूं और अगर ऐसा होता है तो यह भारत के पक्ष में होगा। पनेसर ने साथ ही कहा कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी कमजोर है और ऐसे में वह कप्तान जो रूट पर निर्भर होगी।
पूर्व लेग स्पिनर ने कहा कि भारत के खिलाफ इंग्लैंड का टॉप आर्डर संघर्ष करेगा। अगर रूट बड़े स्कोर बनाते हैं तो इंग्लैंड जीतेगा। लेकिन क्या आप उम्मीद करते हैं कि रूट ही सारे रन बनाएंगे? बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से होगी।