{"_id":"6335bf1f4131051f251812d1","slug":"mohsin-khan-trending-on-twitter-after-jasprit-bumrah-injury-fans-said-add-him-in-world-cup-team","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup 2022: बुमराह की चोट के बाद ट्रेंड हुआ लखनऊ का यह गेंदबाज, फैंस बोले- विश्व कप टीम में शामिल करो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup 2022: बुमराह की चोट के बाद ट्रेंड हुआ लखनऊ का यह गेंदबाज, फैंस बोले- विश्व कप टीम में शामिल करो
Thu, 29 Sep 2022 09:38 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 29 Sep 2022 09:38 PM IST
सार
जसप्रीत बुमराह की चोट के बाद कई खिलाड़ियों को उनकी जगह विश्व कप टीम में शामिल करने की बात चल रही है। हालांकि, फैंस ने बुमराह की जगह बाएं हाथ के गेंदबाज का नाम सुझाया है।
विज्ञापन
मोहसिन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर विश्व कप से बाहर हो गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से बुमराह की चोट की पुष्टि की है। बुमराह को कोई सर्जरी नहीं करानी होगी, लेकिन वह कई हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। बुमराह के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद कई खिलाड़ियों का नाम उनकी जगह टीम इंडिया में शामिल करने के लिए सुझाया जा रहा है। इस बीच फैंस ने मोहसिन खान को टीम इंडिया में शामिल करने की बात कही है।
मोहसिन के अलावा उमरान मलिक का नाम भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है और बुमराह की जगह उन्हें भारतीय टीम में मौका देने की बात हो रही है।
RSW Series: भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया, फाइनल में विंडीज या श्रीलंका से सामना

मोहसिन ने आईपीएल में किया था कमाल
मोहसिन खान ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने लखनऊ सुपरजाएंट्स के लिए खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की थी। खासकर पुरानी गेंद के साथ उनका प्रदर्शन लाजवाब था। डेथ ओवरों में उनका इकोनॉमी रेट बेहतरीन था। लखनऊ की टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में मोहसिन ने अहम रोल निभाया था। इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की बात हो रही है।
IND vs SA: मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रोहित के पैर छुए, इस साल बतौर कप्तान 16 मैच जीत चुके हैं हिटमैन
उमरान मलिक आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए खेले थे। उनका प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन वह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। एक मैच में उन्होंने पांच विकेट झटके थे, लेकिन कई मैचों में महंगे भी साबित हुए थे। ऐसे में मोहसिन को उमरान मलिक पर तरजीह दी जा सकती है। हालांकि, इन दोनों से पहले मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। दीपक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं, लेकिन विश्व कप टीम में उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।