{"_id":"675d13483774315b720685ff","slug":"mohammed-siraj-endured-boos-from-australian-fans-at-the-gabba-during-day-1-of-the-third-test-of-bgt-2024-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: एडिलेड के बाद गाबा में भी दर्शकों ने सिराज की हूटिंग की, हेड से नोकझोंक के कारण जाहिर किया गुस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: एडिलेड के बाद गाबा में भी दर्शकों ने सिराज की हूटिंग की, हेड से नोकझोंक के कारण जाहिर किया गुस्सा
Sat, 14 Dec 2024 10:41 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:41 AM IST
सार
यह पहली बार नहीं है जब सिराज की ऑस्ट्रेलिया में हूटिंग हुई है। हेड से नोकझोंक के बाद एडिलेड में भी दर्शकों ने भारतीय तेज गेंदबाज के साथ इसी तरह का व्यवहार किया था।
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसकों के बीच खाई कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दोनों टीमों के बीच ब्रिसबेन के गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन दर्शकों ने सिराज की हूटिंग की। सिराज जब गेंदबाजी कर रहे थे तब दर्शकदीर्घा से कुछ ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसक उनकी हूटिंग करने लगे। मालूम हो कि सिराज और ट्रेविस हेड के बीच एडिलेड टेस्ट के दौरान नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन
एडिलेड में भी दर्शकों ने की थी हूटिंग
यह पहली बार नहीं है जब सिराज की ऑस्ट्रेलिया में हूटिंग हुई है। हेड से नोकझोंक के बाद एडिलेड में भी दर्शकों ने भारतीय तेज गेंदबाज के साथ इसी तरह का व्यवहार किया था। उस वक्त भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा था कि हेड से नोकझोंक के बाद सिराज की हूटिंग होना उम्मीद के अनुरूप है।

Big boo for siraj from the crowd#AUSvIND #TheGabba pic.twitter.com/rQp5ekoIak
— ٭𝙉𝙄𝙏𝙄𝙎𝙃٭ (@nitiszhhhh) December 14, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों हुई थी सिराज-हेड के बीच नोकझोंक?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट की पहली पारी के दौरान हेड धुआंधार बल्लेबाजी कर रहे थे और 140 रन बनाकर खेल रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 82वें ओवर में सिराज ने हेड को बोल्ड किया और भारत को राहत की सांस दिलाई। सिराज के यॉर्कर को हेड समझ नहीं सके और बोल्ड हुए। हेड को आउट करने के बाद हालांकि सिराज अपना आपा खो बैठे और उन्होंने आक्रामकता दिखाई जिस पर हेड ने भी पवेलियन लौटते समय सिराज से कुछ कहा। इस दौरान सिराज और हेड के बीच तू-तू मैं-मैं भी देखने मिली और माहौल कुछ सेकेंड के लिए गरमा गया था।

आईसीसी ने लगाया था जुर्माना
सिराज और हेड के बीच नोकझोंक के कारण आईसीसी ने इन दोनों खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया था। सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा था, जबकि दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़े गए थे। हेड पर जुर्माना नहीं लगा था, लेकिन उन्हें फटकार लगाई थी।

बारिश के कारण रुका पहले दिन का खेल
तीसरे टेस्ट मैच की बात करें तो पहले दिन के खेल में बारिश खलल डाल रही है। पहली बार 5.3 ओवर के बाद बारिश के कारण 20-25 मिनट का खेल बर्बाद हुआ था। फिर 13.2 ओवर के बाद एक बार फिर खेल को रोकना पड़ा है। गाबा में तेज बारिश हो रही है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लंच तक बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने अब तक अच्छी गेंदबाजी की है, लेकिन ख्वाजा और मैकस्वीनी ने कोई गलती नहीं की है और तोहफे के तौर पर विकेट नहीं दिया है।