फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की पूछताछ के बाद पत्नी हसीन पर भड़के शमी, बोले- 'बहुत हुआ, अब लड़ूंगा कानूनी लड़ाई'

Tue, 20 Mar 2018 01:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 01:45 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami will fight legal battle against his wife hasin jahan
मोहम्मद शमी

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनके परिजनों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को दूसरे दिन भी कोलकाता की क्राइम ब्रांच शाखा की टीम उनके गांव सहसपुर पहुंची। कोलकाता पुलिस शमी-हसीन के रिश्तों में आई तल्खी की वजह तलाशती रही। इसके लिए कोलकाता पुलिस ने महिलाओं से हसीन जहां के व्यवहार के बारे में जानकारी ली।

Mohammed Shami will fight legal battle against his wife hasin jahan
मोहम्मद शमी

पुलिस की टीम शमी के ताऊ सुल्तान अहमद और फूफा खुर्शिद अहमद को साथ लेकर गांव पहुंची। वहां तहेरे भाई असर अहमद के घर जाकर आस-पड़ोस की महिलाओं से मिले।

Mohammed Shami will fight legal battle against his wife hasin jahan
mohammad shami

टीम ने तकरीबन एक घंटे तक महिलाओं से हसीन जहां के व्यवहार के बारे में गहनता से पूछताछ की। उसके बाद टीम के सदस्य वर्तमान महिला प्रधान छोटी बेगम के घर पहुंचे। जहां हसीन और उनके परिजनों के व्यवहार के बारे में जांच पड़ताल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammed Shami will fight legal battle against his wife hasin jahan
mohammed shami and hasin jahan

जांच टीम हसीन और शमी व उनके परिजनों के साथ कैसे व्यवहार थे, इसी को मुख्य बिंदु बनाकर पूछताछ कर रही थी।  वहीं इस मामले में पुलिस ने जब शमी से बातचीत की तो उन्होंने सुलह करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Mohammed Shami will fight legal battle against his wife hasin jahan
Mohammed Shami


शमी ने कहा कि उन्होंने इस रिश्ते को संभालने की खूब कोशिश की है, लेकिन इसके बावजूद उन पर लगातार बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। अब वह चुप नहीं बैठेंगे और आगे की लड़ाई कानूनी रूप से लड़ेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed