टीम इंडिया के क्रिकेटर की पत्नी के कपड़ों पर सोशल मीडिया पर लोगों ने की अभद्र टिप्पणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी की रीढ़ बन चुके मोहम्मद शमी को उस वक्त बेहद खराब स्थिति का सामना करना पड़ा जब सोशल मीडिया में उनकी पत्नी के कपड़ों को लेकर अभद्र टिप्पणी करने लगे।
घुटने की चोट से उबरने में जुटे शमी ने अपने फेसबुक एकांउट पर अपनी पत्नी के साथ एक खूबसूरत फोटो अपलोड की लेकिन उस वक्त स्थिति बेहद खराब हो गई जब लोगों ने उनकी पत्नी हसीन जहान की स्लीवलेस ड्रेस को लेकर आपत्तिजनक कमेंट और आलोचना करनी शुरू कर दी।
शमी के कुछ चाहने वालों को उनकी पत्नी की ड्रेस पसंद नहीं आई। जिसपर उन्होंने इस्लाम और अल्लाह का हवाला देकर उन्हें इससे बचने की सलाह दी। अधिकांश कमेंट में कहा गया कि शमी यह सुनिश्चित करें की उनकी पत्नी लोगों के सामने हिजाब पहनकर ही आया करे। तस्वीरों में भी वह हिजाब पहनी नजर आएं।
शमी के बचाव में उतरे मोहम्मद कैफ
The comments are really really Shameful.
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) December 25, 2016
Support Mohammed Shami fully.
There are much bigger issues in this country. Hope sense prevails. pic.twitter.com/dRJO5WfOgU
इससे पहले भी धार्मिक कारणों के कारण दुनिया की नंबर एक टेनिस युगल खिलाड़ी सानिया मिर्जा को लेकर भी सोशल मीडिया पर टिप्पणी की जा चुकी है। साल 2005 में 18 वर्षीय सानिया के खिलाफ फतवा जारी कर उन्हें सही कपड़े पहनने की नसीहत दी गई थी। साथ ही उन्हें कहा गया था कि टेनिस खेलते वक्त सिर से पैर तक अपने शरीर को ढक कर रखे।