फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami takes four wickets in Ranji match against MP after comeback BGT selection hopes alive

Mohammed Shami: मैदान पर लौटते ही चमके मोहम्मद शमी, MP के खिलाफ रणजी मुकाबले में लिए चार विकेट

Thu, 14 Nov 2024 05:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 14 Nov 2024 05:20 PM IST
सार

गुरुवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 2.84 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की और महज 54 रन खर्च कर चार विकेट हासिल कर लिए। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन से फैंस को काफी प्रभावित किया है। 

विज्ञापन
Mohammed Shami takes four wickets in Ranji match against MP after comeback BGT selection hopes alive
मोहम्मद शमी - फोटो : X

विस्तार

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट से उबरने के बाद मैदान पर वापसी कर चुके हैं। उन्हें बंगाल और मध्य प्रदेश के बीच जारी रणणी मुकाबले में खेलते देखा जा रहा है। बुधवार को इस मैच के पहले के दिन वह खामोश रहे, लेकिन दूसरे दिन उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन

दूसरे दिन शमी ने चटकाए चार विकेट
अनुभवी गेंदबाज ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद अब मैदान पर वापसी की है। 360 दिनों तक खेल से दूर रहने के बाद वह एक बार फिर गेंदबाजी करते दिख रहे हैं। गुरुवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 2.84 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की और महज 54 रन खर्च कर चार विकेट हासिल कर लिए। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन से फैंस को काफी प्रभावित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चोट से उबरने के बाद की वापसी
मालूम हो कि, शमी विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें इस साल के शुरुआत में टखने की सर्जरी करानी पड़ी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही थी। माना जा रहा था कि शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह बनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद बंगाल ने उन्हें मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिल सकती है टीम में जगह
इस मुकाबले में सभी की निगाहें शमी पर हैं। अगर वह घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए चुना जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह विराट कोहली की कप्तानी में कहर बरपा चुके हैं। कंगारुओं के खिलाफ वह आठ मैचों में 31 विकेट चटका चुके हैं। फैंस को उम्मीद है कि अगर टीम में कोई गेंदबाज चोटिल होता है तो उन्हें मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed