{"_id":"bff9c3c1dd196dee16642481195886a9","slug":"mohammed-shami-praised-by-ms-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोनी ने कहा वाह, बैली बोले सावधान रहें बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी ने कहा वाह, बैली बोले सावधान रहें बल्लेबाज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 25 Oct 2013 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरीज के अपने पहले ही वनडे मैच में तहलका मचाने वाले मोहम्मद शमी की दोनों कप्तानों ने तारीफ की है।
विज्ञापन
सात मैचों की सीरीज के पहले तीन मैचों में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज खासकर इशांत शर्मा बुरी तरह से फ्लॉप रहे जिस कारण रांची में हुए चौथे वनडे में इशांत की जगह तेज गेंदबाज शमी को मौका दिया गया।
पिछले साल की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब कर दी और उसके तीन धाकड़ बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाकर संकट में डाल दिया। शमी ने इस मैच में 42 रन पर तीन विकेट झटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शमी ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से कंगारू बल्लेबाजों को खूब परेशान भी किया। उनकी गेंदबाजी क्षमता पर दोनों टीमों के कप्तानों की तारीफ की है।
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की है। वहीं विपक्षी कप्तानी जॉर्ज बैली ने अपने बल्लेबाजों को इस गेंदबाज से सजग रहने की सलाह दी है।
'बेहद समझदार गेंदबाज हैं'
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में बारिश के कारण रद्द हुए मैच के बाद कहा, ''शमी गेंद के साथ बहुत ही समझदारी के साथ खेल रहे थे। वह आपकी सोच से भी तेजी से गेंद करते हैं, जो काफी अहम है। वह अच्छे से गेंद कर रहे थे और विकेट निकाल रहे थे।"
ऑस्ट्रेलिया की पारी में भारतीय खिलाड़ियों के खराब क्षेत्ररक्षण का बचाव करते हुए धोनी ने कहा, "कभी-कभी ऐसा होता है। हमने छह बार कैच छोड़े। लेकिन कुछ स्टेडियम ऐसे होते हैं, जहां पर क्षेत्ररक्षण करना कुछ मुश्किल होता है। हमें यकीन है कि अगले मैच में हम क्षेत्ररक्षण में सुधार कर लेंगे।"
'शमी से सजग रहना होगा'
कप्तान जॉर्ज बैली ने रांची में शमी की कहर बरपाती गेंदबाजी के बाद अपने बल्लेबाजों को इस गेंदबाज से सावधान रहने को कहा है।
उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने वह किया जो इस सीरीज में अब तक देखने को नहीं मिली थी। हमारी उम्मीद से वह कहीं ज्यादा तेज निकले। उन्हें गति के साथ स्विंग भी मिल रही थी।"