फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami out of Afghanistan Test after failing to prove fitness in yo yo test

अब 'यो-यो' के फेर में फंसे मोहम्मद शमी, अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका

Mon, 11 Jun 2018 07:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami out of Afghanistan Test after failing to prove fitness in yo yo test

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद शमी 'यो-यो' टेस्ट पास नहीं कर पाए। अब उनके स्थान पर दिल्ली के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इस टेस्ट मैच में विराट कोहली भी नहीं खेल रहे हैं। अजिंक्य रहाणे नियमित कप्तान की जगह टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। दूसरी ओर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए चोटिल हुए तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का भी इस मैच में खेलना संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन


मोहम्मद शमी से पहले सोमवार सुबह युवा बल्लेबाज संजू सैमसन की भी 'यो-यो' टेस्ट में फेल होने की खबर आई। IPL-11 में अपने बल्ले से धूम मचाने वाले बल्लेबाज संजू सैमसन को इंडिया 'ए' टीम में शामिल किया गया था, लेकिन टेस्ट में पास न होने के कारण उन्हें इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह पहला मौका होगा जब अफगानिस्तान टेस्ट मैच खेलेगा। बीसीसीआई के विशेष सहयोग से ही अफगानिस्तान यह मुकाम हासिल कर पाया। बेंगलुरु में 14 जून से खेले जाने वाले इस टेस्ट मैच पर पूरी दुनिया की निगाहें होंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed