{"_id":"6b0bf58528628dc5d102d3c5","slug":"mohammed-shami-meets-bjp-national-president-nitin-nabin-kunwar-basit-ali-also-present-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजनीति की पिच पर उतरेंगे शमी!: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, कौन-कौन रहा मौजूद?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राजनीति की पिच पर उतरेंगे शमी!: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, कौन-कौन रहा मौजूद?
Sun, 29 Nov 2026 03:21 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 29 Nov 2026 03:21 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद रहे। मुलाकात की तस्वीर सामने आई है, हालांकि इस दौरान हुई चर्चा के विषयों की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद रहे। इस मुलाकात की तस्वीर सामने आई है, जिसमें मोहम्मद शमी, नितिन नवीन और कुंवर बासित अली एक साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसे लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Trending Videos
PHOTO | Indian cricketer Mohammed Shami met BJP National President Nitin Nabin. BJP Minority Morcha President Kunwar Basit Ali was also present during the meeting. (Source: Third Party) https://t.co/ztUf2OpUoj
— Press Trust of India (@PTI_News) November 29, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
जयंत चौधरी से मिले क्रिकेटर शमी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जयंत चौधरी से भी मिल चुके शमी
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की हालिया मुलाकातों ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात से पहले शमी ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से भी मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के बाद शमी के राजनीति में उतरने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
दरअसल, जयंत चौधरी ने मोहम्मद शमी के साथ मुलाकात की तस्वीर अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की थी। उन्होंने शमी जैसे महान क्रिकेटर से मिलना सुखद अनुभव बताया था। इस मुलाकात के बाद अमरोहा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सियासी हलकों में चर्चाएं शुरू हो गईं।

अमरोहा के रहने वाले हैं शमी
मोहम्मद शमी मूल रूप से अमरोहा के सहसपुर अलीनगर के रहने वाले हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के राजनीति में आने की चर्चाएं चल रही हैं। दिल्ली में जयंत चौधरी से हुई मुलाकात ने इन अटकलों को और हवा दे दी।
इसके बाद शमी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद रहे। इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है। हालांकि, मोहम्मद शमी की इन मुलाकातों के पीछे की वजह और उनके राजनीति में आने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फिलहाल उनके सियासी सफर को लेकर लगाई जा रही अटकलों को महज चर्चाएं ही माना जा रहा है।