फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed shami is helping migrant labour amid corona virus pandemic Bcci appreciates

Covid 19: प्रवासियों को खाना-पानी दे रहे मोहम्मद शमी, BCCI ने की तारीफ तो बोले- यह फर्ज है हमारा

Tue, 02 Jun 2020 05:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 02 Jun 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Mohammed shami is helping migrant labour amid corona virus pandemic Bcci appreciates
हाइवे पर प्रवासियों की मदद करते भारतीय पेसर शमी - फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी और लॉकडाउन की वजह से भले ही क्रिकेट गतिविधियां पूरी तरह बंद हो, लेकिन भारतीय क्रिकेटर्स एक्शन में नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के धाकड़ पेसर मोहम्मद शमी हाइवे पर चल रहे प्रवासी मजदूरों के खाने और पानी का बंदोबस्त कर रहे हैं। इस नेक काम की तारीफ करते हुए BCCI ने भी ट्वीट किया तो बदले में शमी कहते पाए गए कि यह तो हमारा फर्ज है। वीडियो में शमी बसों में जाकर लोगों को खाना, पानी और मास्क बांटते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

 

बीसीसीआई ने लिखा, ‘कोरोनावायरस से भारत एकजुट होकर लड़ रहा है। ऐसे में मोहम्मद शमी आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं, उन्होंने उप्र के नेशनल हाइवे-24 पर एक कैंप लगाया है, जहां घर लौट रहे लोगों को खाना और मास्क बांट रहे हैं। इस जंग में हम सब साथ हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई श्रमदान कर रहा तो किसी ने आर्थिक मदद की

Mohammed shami is helping migrant labour amid corona virus pandemic Bcci appreciates
रिजिजू/बीसीसीआई - फोटो : अमर उजाला

वैसे शमी पहले क्रिकेटर नहीं, जिन्होंने इस विकट हालात में आगे आकर समाज के लिए कुछ करने की ठानी हो, उनसे पहले विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, केएल राहुल जैसे कई दिग्गज पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर्स कोरोना के खिलाफ जंग में आर्थिक योगदान कर चुके हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड समेत कई राज्य क्रिकेट संगठन और दूसरे खेलों से जुड़े एसोसिएशन भी पीएम केयर्स फंड से लेकर सीएम राहत कोष में मदद कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed