{"_id":"5b40a8474f1c1b0c278b5094","slug":"mohammed-shami-is-happy-after-clearing-yo-yo-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमी ने यो-यो टेस्ट किया पास, इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने का रास्ता हुआ साफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शमी ने यो-यो टेस्ट किया पास, इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने का रास्ता हुआ साफ
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Jul 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद शमी के लिए लंबे समय बाद खुशखबरी आई है। एक बार फेल होने के बाद अब मोहम्मद शमी ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद शमी ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दी। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच से पहले वह इस टेस्ट में फेल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था।
विज्ञापन
शमी का यो-यो टेस्ट पास करना टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत को अगस्त-सितंबर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। शमी टेस्ट के स्थायी खिलाड़ी हैं। ऐसे में यो-यो टेस्ट पास करने से शमी का इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
Flying to Delhi 👉👉👉YO YO 🏃🏃🏃🏼♂️🏃🏼♂️ done
A post shared by Mohammad Shami (@mdshami.11) on
विज्ञापन
मौजूदा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज मोहम्मद शमी बीते कई दिनों से विवादों में चल रहे थे। पत्नी हसीन जहां ने उनपर दूसरी महिलाओं से संबंध रखने और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।