फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Azharuddin says There are very few sharper brains than  WV Raman

तारीफ: रमन के समर्थन में उतरे अजहरूद्दीन, बोले- क्रिकेट में उनसे अधिक चतुर लोग बेहद कम

Mon, 17 May 2021 09:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 17 May 2021 09:13 PM IST
सार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने रविवार को कहा कि डब्ल्यूवी रमन से अधिक चतुर लोग क्रिकेट में बेहद कम हैं।

विज्ञापन
Mohammed Azharuddin says There are very few sharper brains than  WV Raman
डब्ल्यूवी रमन,मोहम्मद अजहरूद्दीन - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने रविवार को राष्ट्रीय महिला टीम के कोच के पद से हटाए गए डब्ल्यूवी रमन का समर्थन किया है। इस पूर्व कप्तान ने कहा कि रमन से अधिक चतुर लोग क्रिकेट में बेहद कम हैं।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले हफ्ते हैरानी भरे कदम में रमन की जगह पूर्व आफ स्पिनर रमेश पोवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियक्त किया गया। इस कदम से काफी लोग हैरान हैं और ऐसे में अजहरूद्दीन ने टीम इंडिया के अपने पूर्व साथी रमन का पूरी तरह से समर्थन किया है जिन्होंने उनके नेतृत्व में देश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन


अजहरूद्दीन ने ट्वीट किया, 'खेल को लेकर डब्ल्यूवी रमन की समझ और कोचिंग कौशल कई लोगों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है। उसने अधिक चतुर लोग बेहद कम हैं और उसके पास कई साल का अनुभव है। हैदराबाद क्रिकेट संघ उन्होंने अपने साथ जोड़ने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगा और इससे काफी फायदा होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रमन को विवादास्पद हालात में बाहर किए जाने से मदनलाल की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकर समिति (सीएसी) और नीतू डेविड की अगुआई वाला चयन पैनल बीसीसीआई अधिकारियों की नजरों में आ गया है। रमन के मार्गदर्शन में भारत की महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई और उन्हें सर्वश्रेष्ठ भारतीय कोचों में से एक माना जाता है लेकिन मदनलाल और सुलक्षणा नाईक की मौजूदगी वाली क्रिकेट सलाहकार सामिति ने उन्हें हटाकर पोवार को बहाल किया, जिन्हें 2018 में एक दिवसीय टीम की कप्तान मिताली राज के साथ विवाद के बाद इसी पद से हटाया गया था। स्वयं को बाहर किए जाने के बाद रमन आरोप लगाया था कि उन्हें बदनाम करने का अभियान चलाया गया और उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली से हस्तक्षेप की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed