{"_id":"d8a4b8da-3f0d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mohammad-yousuf-will-not-come-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत नहीं आएंगे मोहम्मद यूसुफ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत नहीं आएंगे मोहम्मद यूसुफ
कराची/एजेंसी
Updated Thu, 06 Dec 2012 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम ने साफ कर दिया कि भारत दौरे के लिए पाक की ट्वंटी-20 और वन-डे टीम के लिए मोहम्मद यूसुफ के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। कासिम के इस बयान से जाहिर होता है कि यूसुफ का टी-20 और वन-डे कैरियर खत्म होने के कगार पर है।
विज्ञापन
कासिम ने कहा, ‘भारत दौरे के लिए यूसुफ के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। हम उनकी फिटनेस और फार्म को लेकर भी आश्वस्त नहीं हैं।’ साथ ही कासिम ने कहा कि भारत दौरे के लिए सर्वश्रेष्ठ पाक टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘आने वाले समय में हमारे सामने दो मुश्किल दौरे हैं। हमें भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भी अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है।’
विज्ञापन