फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Yousuf criticises PCB appointment of Misbah ul Haq to dual role

फिर आपस में भिड़े पाक क्रिकेटर्स, अब मिसबाह-उल-हक पर भड़के पूर्व दिग्गज मोहम्मद यूसुफ

Thu, 16 Apr 2020 07:28 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 16 Apr 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Yousuf criticises PCB appointment of Misbah ul Haq to dual role
मिसबाह उल हक और मोहम्मद यूसुफ - फोटो : ट्विटर

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने मिसबाह-उल-हक को मुख्य कोच और चयनकर्ता की दोहरी भूमिका में बनाए रखने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की आलोचना की है। यूसुफ ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘मैं बोर्ड के इन दोहरे मानदंडों को नहीं समझता। एक तरफ तो वे सभी कोचिंग क्वालीफिकेशन की बात करता है और दूसरी तरफ मिसबाह को मुख्य कोच बनाता है जबकि उसे पूर्व में क्लब स्तर पर भी कोचिंग का अनुभव नहीं है।’

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मिसबाह को बिना कोचिंग कौशल के नियुक्त करना योग्यता का मजाक बनाने जैसा है। उन्हें पीएसएल में कोचिंग की अनुमति देना भी गलत है।’यूसुफ ने कहा, ‘मैंने हाल में मिसबाह की मीडिया से बातचीत सुनी जिसमें वह ईमानदारी और सत्यनिष्ठा जैसी बातें कर रहा था और जबकि जब वह कप्तान था तब उसने अजहर अली को कभी वनडे टीम में नहीं आने दिया।’
विज्ञापन


अभी पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान अजहर को जनवरी 2013 से अप्रैल 2015 तक वनडे टीम में जगह नहीं मिली थी। इसके बाद उन्हें टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया और फिलहाल वही कप्तानी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed