Video: मोहम्मद सिराज के नए घर में आरसीबी के खिलाड़ियों की पार्टी, कोहली ने लिए हैदराबादी मटन बिरयानी के मजे
सिराज इससे पहले भी अपने साथी खिलाड़ियों को बिरयानी पार्टी दे चुके हैं। उन्होंने इस बार आरसीबी के खिलाड़ियों को हैदराबादी मटन बिरयानी खिलाड़ी। इस पार्टी में विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस भी शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर सिराज के घर में हुई पार्टी का वीडियो शेयर किया है। इस वायरल वीडियो में कोहली और फाफ डु प्लेसिस को टीम के अन्य सदस्यों के साथ सिराज के घर में प्रवेश करते देखा जा सकता है। आरसीबी ने यात्रा की तस्वीरें भी साझा कीं और लिखा "हैदराबादी बिरयानी का समय! लड़कों ने कल रात मियां के सुंदर नए घर में एक पिटस्टॉप लिया!"
Hyderabadi Biryani time! 🥳
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) May 16, 2023
The boys took a pitstop at Miyan's beautiful new house last night! 🏡#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/kEjtB1pQid
आईपीएल 2023 में 12 मैच खेलने के बाद आरसीबी के फिलहाल 12 अंक हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे। वहीं, कोई मैच हारने पर आरसीबी की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी टीमों के मुकाबलों के नतीजे पर निर्भर होगी।
Virat Kohli And RCB team visited Siraj New House Opening In Film Nagar Jubilee Hills , HYD ❤️🔥❤️❤️#ViratKohli #Siraj #RCB #RoyalChallengersBangalore #RCBvsSRH @mufaddal_vohra @CricCrazyJohns @imVkohli pic.twitter.com/8DOzAR56c6
— Tarak Anna || Anil 🖤 (@AnilTarakianNTR) May 15, 2023
अपने अगले मैच में आरसीबी की टीम हैदराबाद के खिलाफ पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। पिछले मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को 112 रन के विशाल अंतर से हराया था। आरसीबी का अगला मैच गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में है। हैदराबाद को उसके घर में हराकर आरसीबी की टीम प्लेऑफ की रेस में बने रहना चाहेगी।
राजस्थान के खिलाफ शानदार लय में थी आरसीबी की टीम
राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की टीम शानदार लय में थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 171 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का बचाव करते हुए राजस्थान को 10.3 ओवर में सिर्फ 59 रन पर आउट कर दिया। यह आईपीएल में राजस्थान की टीम का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले इस टीम ने आरसीबी के खिलाफ ही 2009 में 58 रन बनाए थे।