फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: मोहम्मद शमी की पत्नी ने अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को घसीटा, खोला बड़ा राज

Sun, 18 Mar 2018 12:14 PM IST
Presented By: सुमित कुमार, नई दिल्ली, अमर उजाला
Presented By: सुमित कुमार, नई दिल्ली, अमर उजाला Updated Sun, 18 Mar 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Shami's wife now dragged former captain Sourav Ganguly in their dispute
mohammed shami

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है। करीब दो हफ्तों से अपने पति मोहम्मद शमी पर संगीन आरोप लगाती आ रहीं हसीन जहां ने अब इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी घसीट लिया है।

Mohammad Shami's wife now dragged former captain Sourav Ganguly in their dispute
hasin jahan - फोटो : self

हसीन ने एक इंटरव्यू में बताया कि शमी ने जब उन्हें तलाक देने की बात कही, तो उन्होंने इस मामले पर सौरव गांगुली से बात करना सही समझा। फेसबुक पर शमी के चैटिंग स्क्रीनशॉट शेयर करने से पहले उन्होंने इस बारे में सौरव गांगुली को बताया था।

Mohammad Shami's wife now dragged former captain Sourav Ganguly in their dispute
सौरव गांगुली
इसके बाद गांगुली ने हसीन को आश्वासान देते हुए कहा कि वह अगले हफ्ते उन्हें फोन करेंगे और शमी को समझाएंगे, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी हसीन के पास गांगुली का फोन नहीं आया। हसीन ने बताया, 'शायद 'दादा' ने सोचा होगा कि यह हमारा पारिवारिक मामला है और इसमें वह क्यों बीच में पड़ें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Mohammad Shami's wife now dragged former captain Sourav Ganguly in their dispute
mohammad shami
इसके अलावा हसीन ने एक और बड़ा खुलासा किया है। हसीन ने बताया कि शादी के लिए पहले शमी ही उनके पीछे पड़े थे। वह जबरन उनके फ्लैट में आकर उनकी बच्चियों के साथ खेलते रहते थे। कुछ दिन बाद हसीन को शमी पर भरोसा हो गया। हसीन ने बताया, 'उस समय शमी का एक खराब दौर भी आया था, जब वह पाई-पाई के लिए मोहताज हो गए थे। यह वो दौर था जब शमी मेरे पैसों पर पल रहा था।'
विज्ञापन
Mohammad Shami's wife now dragged former captain Sourav Ganguly in their dispute
सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग

हालांकि अंत में हसीन ने फिर वही बात दोहराई जो वह बहुत पहले से कहती आ रही हैं। उन्होंने कहा, 'अगर शमी मीडिया के सामने अपने गलती कबूल कर लें और वादा करें कि आगे से इस तरह की गलतियां नहीं होगी, तो हम नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत कर सकते हैं।'

देखें वीडियो:


साभार: एक्स्ट्रा टाइम यूट्यूब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed