Video: बुमराह और शमी ने डाली खतरनाक बाउंसर, बाल-बाल बचे कोहली-पुजारा
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम इंडिया के बल्लेबाजों को पता है कि ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण विश्व स्तरीय है और वह उनकी बाउंसर से परीक्षा लेंगे। टीम इंडिया का मौजूदा तेज गेंदबाजी आक्रमण भी सर्वश्रेष्ठ है और वह भी कंगारू बल्लेबाजों पर पूरी तरह हावी होने को तैयार है।
टीम इंडिया ने एडिलेड में होने वाले टेस्ट से पहले नेट्स पर कड़ा अभ्यास किया। इस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने बाउंसर के साथ बल्लेबाजों की परीक्षा ली। मोहम्मद शमी ने बेहद घातक बाउंसर डाली और कोहली को परेशान करने का पूरा जोर लगाया। शमी के बाउंसर की जमकर तारीफ भी हो रही है। ऐसा प्रतीत हुआ कि विराट कोहली चोटिल होने से बचे। मगर कप्तान कोहली ने जिस अंदाज में इस गेंद का सामना किया, उसने साबित किया कि आखिर वह क्यों विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।
How good was that bouncer from Mohammed Shami to Virat Kohli? #AUSvIND pic.twitter.com/9GQWBVNcik
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 4, 2018
पता हो कि टीम इंडिया के कप्तान इस समय टेस्ट और वन-डे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। वह शानदार फॉर्म में है और गेंद पर उनकी नजरें अच्छे से बनी हुई हैं। शमी की बेहद तेज गति से आई गेंद को कोहली ने उतने ही शानदार अंदाज में छोड़ा।
बुमराह ने पुजारा को किया गुमराह
इसके अलावा जसप्रीत बुमराह का भी एक वीडियो क्रिकेट फैंस को बड़ा रास आ रहा है। बुमराह ने छोटा रन-अप लेकर तेज गति से बाउंसर डाली, जिस पर बल्लेबाज को एक पैर के बल पर बैठकर गेंद को पीछे जाने देना पड़े। चेतेश्वर पुजारा भी चोटिल होने से बचे। बुमराह की तारीफ इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पूर्व गेंदबाज ईशा गुहा ने भी की।
Fascinated by how much pace @Jaspritbumrah93 generates off such a short run-up. Incredible snap. Dangerous bouncer! #INDvAUS pic.twitter.com/09mwi5e2ui
— Isa Guha (@isaguha) December 4, 2018
बहरहाल, पता हो कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस समय ओपनर को लेकर चिंतित है क्योंकि युवा पृथ्वी शॉ अभ्यास मैच में चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा कोहली के लिए नंबर-6 का बल्लेबाज भी परेशानी का सबब बना हुआ है।