फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Kaif Trolled For Suddenly All looks Fine Tweet On Rohit Sharma Rahul Dravid Virat Kohli Team India

Kaif Trolled: रोहित-द्रविड़ की तारीफ कर ट्रोल हुए मोहम्मद कैफ, कोहली-शास्त्री के फैन्स ने दिया जवाब

Wed, 16 Mar 2022 03:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Mar 2022 03:52 PM IST
सार

कैफ ने जैसे ही ट्वीट किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने कैफ के इस ट्वीट का विरोध किया और कहा कि क्या आप विराट कोहली और रवि शास्त्री के योगदान को इतनी जल्दी भूल गए

विज्ञापन
Mohammad Kaif Trolled For Suddenly All looks Fine Tweet On Rohit Sharma Rahul Dravid Virat Kohli Team India
मोहम्मद कैफ सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की तारीफ की। कैफ ने लिखा कि 'अचानक टीम इंडिया में सब ठीक लग रहा है। केएल राहुल, रोहित, विराट कोहली, हनुमा विहारी, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और 11वें स्थान के लिए कई ऑप्शन हैं। रोहित और द्रविड़ के रहते टीम इंडिया विश्व विजयी टीम के तौर पर दिख रही है और धीरे-धीरे लय में आ रही है।'
विज्ञापन


विज्ञापन


कैफ ने जैसे ही यह ट्वीट किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने कैफ के इस ट्वीट का विरोध किया और कहा कि क्या आप विराट कोहली और रवि शास्त्री के योगदान को इतनी जल्दी भूल गए, जिनके अंदर टीम इंडिया ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एक यूजर ने लिखा- रवि शास्त्री को नीचा मत दिखाओ। भारत 2013 से अजेय है। द्रविड़ ने या रोहित ने कुछ नया नहीं किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने बताया कि कैसे एक मजबूत बॉलिंग यूनिट बनाने का श्रेय कोहली और शास्त्री को जाता है। यूजर ने ट्वीट किया- इस बॉलिंग यूनिट को विकसित करने का श्रेय कोहली और शास्त्री को जाना चाहिए।



एक यूजर ने कहा कि घरेलू परिस्थितियों में टेस्ट जीतना टीम इंडिया के लिए हमेशा से आसान रहा है और चुनौती विदेशों में जीत हासिल करने की है। साईकुमार नाम के यूजर ने लिखा- यही टीम कोहली के नेतृत्व में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही थी और जीत भी रही थी। कुछ भी नया नहीं है। असली परीक्षा विदेशी जमीन पर होगी। हालांकि, कोहली और शास्त्री पिछले दो तीन सालों में पुजारा/रहाणे के खराब प्रदर्शन के बावजूद बर्खास्त करने में नाकाम रहे! अश्विन का भी ठीक तरह से उपयोग नहीं किया गया था।





विराट कोहली के एक फैन ने बताया कि कैसे कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया रैंकिंग में सातवें स्थान पर रहने के बाद नंबर एक रैंकिंग तक पहुंचने में सफल रही। साईकुमार नाम के यूजर ने लिखा- विराट और रवि शास्त्री के नेतृत्व में टीम इंडिया पहले ही शानदार बन चुकी है। जो टीम रोहित लेकर खेल रहे हैं, वह दरअसल विराट कोहली की टीम है। कोई भी उनके स्तर की बराबरी नहीं कर सकता। टेस्ट रैंकिंग में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया सातवें रैंक से पहले रैंक पर आई। आइए देखें कि यह रोहित के तथाकथित नए युग में कैसा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed