मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर की ऐसी फोटो शेयर, मच गया बवाल
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ बल्ला पकड़े हुए हैं। इसके साथ ही वह एक कपड़े पर पैर रखे हुए नजर आ रहे हैं। इसको लेकर कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है।
कैफ के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए एक यूजर ने सवाल पूछा, 'पहले ये बताओं कि जिस पर पैर रखे हो वह क्या है। कहीं वह मुसल्ला तो नहीं है, जिस पर नमाज पढ़ी जाती है।' खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 10 हजार के करीब लोग लाइक कर चुके है, जबकि 45 लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं।
आगे फिर उसी यूजर ने लिखा, 'अगर यह मुसल्ला है तो क्या आपको इतनी भी अक्ल नहीं कि जिस पर नमाज पढ़ी जाती है, उस पर आप जूते पहनकर सेल्फी ले रहे हो। अफसोस है आप जैसे मुसलमानों पर।’ वहीं, इस यूजर ने कैफ से इस सवाल का जवाब देने के लिए भी कहा। हालांकि, अभी तक उन्होंने यूजर के इस सवाल का जवाब नहीं दिया है।
बता दें कि मोहम्मद कैफ इससे पहले भी सोशल मीडिया पर कई वजहों से चर्चा में आए हैं और ट्रोल हुए हैं।
#kabirtales #thatglare #happypapa
A post shared by Mohammad Kaif (@mohammadkaif87) on