{"_id":"667fc23133f83d53e203050c","slug":"mohammad-kaif-advice-to-virat-kohli-for-ind-vs-sa-t20-world-cup-final-2024-news-in-hindi-2024-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: फाइनल मैच से पहले मोहम्मद कैफ ने दी विराट कोहली को खास सलाह, कहा- 'ये हीरो बनने का मौका है....'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: फाइनल मैच से पहले मोहम्मद कैफ ने दी विराट कोहली को खास सलाह, कहा- 'ये हीरो बनने का मौका है....'
Sat, 29 Jun 2024 01:43 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:43 PM IST
सार
मौजूदा टूर्नामेंट में विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। टी20 विश्व कप 2024 में कोहली ने सात मैचों में अब तक सिर्फ 75 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली-मोहम्मद कैफ
- फोटो : ICC/T20 World Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला रात आठ बजे भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस मैच में फैंस को विराट कोहली से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। इस बीच पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली को खास सलाह दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो जारी कर स्टार बल्लेबाज को फाइनल में धोनी की तरह हीरो बनने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ICC
कोहली की फॉर्म चिंताजनक
मौजूदा टूर्नामेंट में विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में वह शून्य पर आउट हो गए थे। यह दूसरा मौका था जब कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। इससे पहले अमेरिका के खिलाफ मैच में सौरभ नेत्रवलकर ने उन्हें शून्य पर आउट किया था। टी20 विश्व कप 2024 में कोहली ने सात मैचों में अब तक सिर्फ 75 रन बनाए हैं।

कैफ ने दी कोहली को खास सलाह
कैफ ने कोहली को सलाह देते हुए धोनी की 2011 के फाइनल की पारी याद दिलाई। उन्होंने कहा, "कोहली को यह याद रखने की जरुरत है कि साल 2011 में एमएस धोनी का विश्व कप भी अच्छा नहीं रहा था, लेकिन उन्होंने फाइनल मुकाबले से फॉर्म हासिल की। एक छोटा सुझाव यह है कि कोहली स्लॉगिंग न करें। वह स्लॉगिंग लीग के खिलाड़ी नहीं है। वह गेंद को मेरिट पर खेल सकते हैं और किसी भी आक्रमण के खिलाफ हावी रह सकते हैं।"

Virat Kohli needs to remember that even Dhoni didn't have a great World Cup in 2011 but he found form in the final. Small suggestion: He is too good a player to slog, he can play ball on merit and dominate any bowling attack. pic.twitter.com/OumwDIO7nP
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) June 28, 2024
विराट कोहली
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में गरजा कोहली का बल्ला
मौजूदा टूर्नामेंट से पहले कोहली को आईपीएल 2024 में खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने 154.69 के स्ट्राइक रेट से एक शतक और पांच अर्धशतकों के साथ 741 रन बनाए थे। वह ऑरेंज कैप विजेता थे। हालांकि, टी20 विश्व कप 2024 में वह अपने प्रदर्शन को दोहराने में नाकाम रहे हैं। उम्मीद है कि फाइनल मैच में उनका बल्ला एक बार फिर गरजेगा।
पूर्व बल्लेबाज ने आगे कहा, "साल 2011 के विश्व कप में धोनी भी आउट-ऑफ-फॉर्म थे. और उनसे भी रन नहीं बन रहे थे, लेकिन उन्होंने फाइनल में 90 के आस-पास पारी खेली। धोनी ने लांग-ऑन पर छक्का लगाया था। कुलाशेखरा के खिलाफ जो धोनी ने छ्क्का जड़ा था, वह सभी के जहन में बैठा हुआ है। पूरे हिंदुस्तान के फैंस की यादों में वह छक्का बसा हुआ है।"