{"_id":"630372829631a52a6c4a75f4","slug":"mohammad-hasnain-in-place-of-shaheen-afridi-in-pakistan-squad-for-asia-cup-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: शाहीन अफरीदी की जगह पाकिस्तान की टीम में शामिल हुआ यह खतरनाक गेंदबाज, टी20 में ले चुका है 100 विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: शाहीन अफरीदी की जगह पाकिस्तान की टीम में शामिल हुआ यह खतरनाक गेंदबाज, टी20 में ले चुका है 100 विकेट
Mon, 22 Aug 2022 05:41 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 22 Aug 2022 05:41 PM IST
सार
27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला भारत से होगा। इन दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में कुल तीन टीमें हैं, भारत और पाकिस्तान के अलावा क्लालिफायर राउंड में जीतने वाली टीम इस ग्रुप में जगह बनाएगी।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी और मोहम्मद हसनैन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए शाहीन अफरीदी के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है। अफरीदी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उनके स्थान पर अब 22 साल युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन को टीम में शामिल किया गया है। हसनैन पाकिस्तान के लिए 18 अंतरराष्ट्रीय टी20 खेल चुके हैं। इस दौरान उनके नाम 17 विकेट हैं। पाकिस्तानी टीम में हसनैन के अलावा अब नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रउफ तेज गेंदबाज हैं।
हसनैन के बारे में यह कहा जा रहा है कि वह शाहीन अफरीदी से भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। उनके पास अफरीदी की तरह ही गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने की कला है। हसनैन अब तक टी20 करियर में 82 मैच खेल चुके है। इस दौरान उन्होंने 100 विकेट अपने नाम किए हैं। वह पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के अलावा क्वेटा ग्लैडिएटर्स, सिडनी थंडर, ओवल इनविसिबल और ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की ओर से भी खेल चुके हैं।
'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में खेल रहे हसनैन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को बताया कि हसनैन ब्रिटेन से सीधे यूएई जाएंगे। वह फिलहाल 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद और उस्मान कादिर मंगलवार तड़के यूएई के लिए रवाना होंगे। ये खिलाड़ी टीम में अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, मोहम्मद हारिस, सलमान अली आगा और जाहिद महमूद की जगह लेंगे। इन खिलाड़ियों को एशिया कप के लिए नहीं चुना गया है।
विज्ञापन
भारत से होगा पहला मुकाबला
27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला भारत से होगा। इन दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में कुल तीन टीमें हैं, भारत और पाकिस्तान के अलावा क्लालिफायर राउंड में जीतने वाली टीम इस ग्रुप में जगह बनाएगी। श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे।
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान कादिर, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी।