फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Hasnain banned from Bowling in Pakistan Super League for illegal Action

Mohammad Hasnain Ban: 155 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज पर लगा बैन, जानें पूरा मामला

Fri, 04 Feb 2022 11:33 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 11:33 AM IST
सार

बिग बैश लीग में मोहम्द हसनैन के एक्शन की शिकायत की गई थी और जांच में उनका गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया गया है। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग में गेंदबाजी करने से रोक दिया गया है। 

विज्ञापन
Mohammad Hasnain banned from Bowling in Pakistan Super League for illegal Action
मोहम्मद हसनैन - फोटो : ट्विटर

विस्तार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन को मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग, बिग बैश लीग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से रोक दिया गया है। दो जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच मैच के दौरान हसनैन के एक्शन की शिकायत हुई थी। इसके बाद उन्होंने लाहौर में अपने एक्शन की जांच कराई और उनका एक्शन अवैध पाया गया। अब उन्हें सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच और घरेलू क्रिकेट लीग में भी गेंदबाजी करने से रोक दिया गया है। अगली जांच में उनका एक्शन सही पाए जाने तक उनके ऊपर बैन लगा रहेगा। 
विज्ञापन


हसनैन फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए खेल रहे थे। लाहौर में आईसीसी की प्रयोगशाला में हसनैन के एक्शन की जांच हुई थी और इसके नतीजे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भेजे गए थे। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के विशेषज्ञों ने इसकी समीक्षा और सत्यापन किया। इसके बाद हसैनन के ऊपर बैन लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)



क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, "संदिग्ध अवैध गेंदबाजी एक्शन से जुड़ी प्रक्रिया के अनुसार, 14 दिन के अंदर ब्रिस्बेन में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आईसीसी से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में हसनैन के एक्शन की जांच होनी थी, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा उन्हें और अन्य को जल्दी वापस बुलाए जाने के बाद, यह सहमति हुई कि वह लाहौर में पीसीबी की प्रयोगशाला में अपना परीक्षण कराएंगे, जिसके परिणाम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को स्वतंत्र समीक्षा और सत्यापन के लिए प्रदान किए गए थे।"

"यह प्रक्रिया पूरी हो गई है, पीसीबी की परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा हसनैन का गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया गया और रिपोर्ट की समीक्षा की गई और सीए के स्वतंत्र विशेषज्ञों ने इसे सत्यापित किया।"

ठीक हो सकता है हसनैन का एक्शन
पीसीबी ने कहा कि उन्होंने अपने गेंदबाजी विशेषज्ञों के साथ रिपोर्ट पर चर्चा की है और उन्हें विश्वास है कि समस्या का समाधान किया जा सकता है। पीसीबी एक गेंदबाजी सलाहकार नियुक्त करेगा जो हसनैन के साथ मिलकर काम करेगा ताकि 21 साल के इस खिलाड़ी को अपने गेंदबाजी एक्शन में सुधार करने और फिर से जांच के लिए तैयारी करने में मदद मिल सके।

दानिश कनेरिया ने उठाए सवाल
पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने इस मामले में सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि मोहम्मद हसनैन के बैन होने का जिम्मेदार कौन है। उनके ऊपर ध्यान क्यों नहीं दिया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उचित इंतजाम करने चाहिए ताकि हसनैन अपना एक्शन सही करके दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल सकें। उन्होंने अपील कर कहा कि खिलाड़ियों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। 

155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद कर चर्चा में आए थे
कैरेबियाई प्रीमियर लीग में एक बार 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले हसनैन ने पाकिस्तान की तरफ से अब तक आठ वनडे और 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने जब कैरिबियाई प्रीमियर लीग में 155 किमी घंटे की रफ्तार से गेंद की थी, तभी चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्होंने लगातार अपनी गति से सभी को प्रभावित किया। अब उनके एक्शन में बैन लग चुका है और नए एक्शन के साथ वापसी करने पर उनकी रफ्तार कम हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed