फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Azharuddin filed nomination for President post of Hyderabad Cricket Association

कभी सट्टेबाजी में फंसकर खत्म हुआ था करियर, अब HCA अध्यक्ष पद के लिए अजहरुद्दीन का आवेदन

Thu, 19 Sep 2019 03:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 19 Sep 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Azharuddin filed nomination for President post of Hyderabad Cricket Association
मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : ट्विटर

कभी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन अब हैदराबाद क्रिकेट संघ (HCA) का अध्यक्ष बनना चाहते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने  बुधवार को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

विज्ञापन


विज्ञापन


27 सितंबर को होने वाले इन चुनावों में पूर्व क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर पीआर मान सिंह के बेटे विक्रम मान सिंह ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। नामांकन दाखिल करने वालों में अजमल असद (सचिव), पी श्रीनिवास (संयुक्त सचिव), जी श्रीनिवास (कोषाध्यक्ष) और पी अनुराधा (पार्षद) शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि चुनाव के पैनल की घोषणा 23 सितंबर को नामांकन वापस लेने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजहरुद्दीन ने पीटीआई से कहा, 'मैं हर किसी से इनपुट लेना चाहता हूं और क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहता हूं। मैं जिलों के लिए भी (क्रिकेट के विकास के लिए) कुछ करना चाहता हूं।'

 याद हो कि दो साल पहले 2017 में भी मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एचसीए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था, लेकिन उसे अस्वीकार कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने 2000 में मैच फिक्सिंग में कथित भागीदारी के लिए उन पर लगाए प्रतिबंध को बीसीसीआई द्वारा हटाए जाने के सबूत पेश नहीं किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed