जेल जा चुका फिक्सिंग का दागी क्रिकेटर पाक टीम में फिर शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में काफी हो-हल्ला मचा लेकिन वहां के क्रिकेट बोर्ड पीसीबी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए जेल जा चुके क्रिकेटर को फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
पाक ने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान आगामी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए तेज गेंदबाद मोहम्मद आमिर को फिर से पाक टीम में शामिल किया है। 2010 में लॉर्ड्स टेस्ट में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के कारण प्रतिबंधित किए जाने के बाद आमिर को पहली बार टीम में रखा गया है। आमिर वनडे और टी-20 दोनों ही टीम में रखे गए हैं।
23 वर्षीय आमिर पिछली बार पाकिस्तान के लिए अगस्त 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में खेले थे तब लार्ड्स में स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण सामने आया था। तब बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आमिर सिर्फ 18 साल के थे और तब तक वह 14 टेस्ट, 15 वनडे और 18 टी-20 मैच खेल चुके थे।
सजायाफ्ता तेज गेंदबाज आमिर के फिर से टीम में शामिल किए जाने से नाराज पाक टीम के कप्तान अजहर अली ने पहले कप्तानी पद छोड़ने की धमकी दी थी लेकिन पीसीबी ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए मना लिया। अजहर को इस दौरे के लिए वनडे टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है। कप्तान अजहर की तरह बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज ने भी आमिर के चयन का विरोध किया था और उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है।
टीम इंडिया की तरह पाकिस्तान भी नए साल की शुरुआत 15 जनवरी से कर रही है। पाक न्यूजीलैंड में किवी टीम से 3-3 मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी। पहला टी-20 ऑकलैंड में 15 को खेला जाएगा। इसके बाद 25 जनवरी से वनडे सीरीज शुरू होगी। भारतीय टीम भी इस समय ऑस्ट्रेलिया में होगी।
आमिर के चयन पर पाक टीम को हो सकती है कुछ समस्या
तेज मोहम्मद आमिर के शामिल करने पर पाकिस्तानी टीम प्रबंधन को कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उनके टीम में रखे जाने पर वीजा की समस्या आ सकती है। स्पॉट फिक्सिंग के कारण जेल जाने के कारण उनके लिए वीजा बड़ी समस्या बन सकती है, न्यूजीलैंड में वीजा को लेकर सख्त नियम है। हालांकि पीसीबी इस बात के आश्वस्त है कि ऐसी कोई समस्या उसके सामने नहीं आएगी।
आमिर के चयन पर मुख्य चयनकर्ता हारून रशीद ने कहा, ''हमने आमिर को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में जगह दी है क्योंकि उसने काफी मेहनत की और वापसी के लिए प्रतिबद्धता जताई है। अगर वह वीजा पाने में नाकाम होता है तो उसकी जगह अन्य गेंदबाज की घोषणा बाद में की जाएगी।''
बल्लेबाज असद रफीक जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया था कि भी टीम में वापसी हुई है। पाक ने अपनी पिछली वनडे सीरीज यूएई में इंग्लैंड के हाथों 1-3 से गंवा दी थी। साथ ही पाक टीम टी-20 सीरीज भी 3-0 से हार गई थी।
लेग स्पिनर यासिर शाह को टीम में नहीं रखा गया है जिन्होंने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था। इसके पीछे माना जा रहा है कि उन्होंने प्रतिबंधित दवाओं का सेवन किया था और इसके लिए उन पर पहले ही प्रतिबंध लगा हुआ है। तेज गेंदबाज उमर गुल जो पिछले साल अप्रैल से किसी भी विदेशी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं रहे कि टी-20 टीम में वापसी हुई है। शाहिद अफरीदी को टी-20 का कप्तान बरकरार रखा गया है।