IND Inning
218/1 (33.2 ov)
Target: 296
Virat Kohli 74(58)*
Shubman Gill 110 (107)
IND need 78 runs in 16.4 remaining overs
{"_id":"58b412234f1c1bd85a8319ec","slug":"mohamamd-shami-is-set-to-return-in-team-india-against-australia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार है यह खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार है यह खिलाड़ी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Feb 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : Getty
पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी चोट से उबरकर टीम इंडिया में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली टेस्ट के दौरान उनके घुटने में सूजन आ गई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट ने उनकी चोट को लेकर कोई रिस्क नहीं लिया और उन्हें पूरी तरह चोट से उबरने के लिए पर्याप्त समय दिया।
शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के अंतिम दो टेस्ट के लिए टीम में वापसी की योजना बना रहे हैं। टेस्ट से पहले अपनी फिटनेस के आकलन के लिए वह विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल की ओर से खेलते दिखाई देंगे।

फिटनेस साबित कर पेश करेंगे वापसी का दावा
मोहम्मद शमी
- फोटो : getty
भारत के नंबर एक तेज गेंदबाज को पूरा विश्वास है कि वह 4 और 6 मार्च को चेन्नई में मध्यप्रदेश और गुजरात के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में बंगाल की टीम का हिस्सा होंगे। इन मैचों में अपनी फिटनेस साबित कर टेस्ट टीम में वापसी का दावा पेश करेंगे। इस बारे में शमी ने कहा, फिलहाल मैं पूरी तरह फिट हूं। मैं बंगाल की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी के आखिरी दो लीग मैचों में खेल सकता हूं। लेकिन इससे बंगलूरू स्थित एनसीए (नेशनल क्रिकेट अकादमी) में अपनी फिटनेस चेकअप के लिए जाउंगा।
बंगलूरू टेस्ट 4 से 8 फरवरी के बीच खेला जाएगा। इसके बाद ही सीरीज के अंतिम दो टेस्ट मैच के लिए टीम का चयन किया जाएगा। इससे पहले शमी दो वनडे मैच खेल चुके होंगे। यदि वह पूरी तरह फिट होते हैं तो उनकी टीम में वापसी पक्की है। उमेश यादव ने पुणे टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन दूसरे छोर पर इशांत शर्मा अपने रंग में नजर नहीं आए। यह टीम इंडिया के लिए परेशानी का कारण बना। यदि शमी टीम में वापसी करते हैं तो टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण एक बार संतुलित और धारदार हो जाएगा।