फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   moeen ali powered england over south africa in test series

टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने ऐसा क्या किया जो आज तक नहीं हुआ  

Tue, 08 Aug 2017 12:23 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 08 Aug 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
moeen ali powered england over south africa in test series
मोईन अली - फोटो : sportswikiz
इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली ने टेस्ट इतिहास में एक नया रिकार्ड अपने नाम किया है। टेस्ट इतिहास में चार टेस्ट मैचों की सीरिज में पहली बार मोइन अली ने 250 से अधिक रन बनाने के साथ ही 25 विकेट भी लिए हैं। इससे पहले अभी तक किसी ने यह करिश्मा नहीं किया था। हालांकि पांच टेस्ट मैचों की सीरिज में अभी तक 8 बार इस तरह का प्रदर्शन विभिन्न खिलाड़ियों ने किया है। 
विज्ञापन

मोइन टेस्ट सीरिज में 200 रन और 20 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के 8 वें खिलाड़ी हो गए

moeen ali powered england over south africa in test series
मोईन अली - फोटो : zee news
इंग्लैंड के लिए मोइन अली ने एक और रिकॉर्ड बनाया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच में 252 रन और 25 विकेट लेकर मोइन अली किसी टेस्ट सीरिज में 200 रन और 20 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के 8 वें खिलाड़ी हो गए। इससे पहले इंग्लैंड की तरफ से ऐसा जादुई प्रदर्शन 7 खिलाड़ियों ने किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को उसी की धरती पर 19 साल बाद हराया

moeen ali powered england over south africa in test series
मोईन अली - फोटो : zee news
अली के ऐसे चमत्कारिक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को उसी की धरती पर 19 साल बाद हराते हुए चार टेस्ट मैचों की सीरिज 3-1 से अपने नाम की। इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका पर ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट में 177 रन से हरा दिया। अली ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। अली ने दूसरी पारी में 75 रन भी बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed